- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस के जोकर, नौकर, गुलाम मुझ पर आरोप लगाते हैं...AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने क्यू कहा ऐसा...?
Posted by : achhiduniya
07 May 2023
बीते 6 मई को सोनिया गांधी ने तीन साल में अपनी
पहली रैली की। वह राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन
खरगे और जगदीश शेट्टार के साथ एक ही मंच पर नजर आईं। उन्होंने घृणा फैलाने के लिए
बीजेपी पर हमला भी बोला था। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात से आपत्ति जताई है कि कांग्रेस RSS से जुड़े उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही है। ओवैसी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा उनका बयान
कर्नाटक में बीजेपी से
पाला बदलकर आए जगदीश शेट्टार के लिए प्रचार करने पर था।
ओवैसी ने कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी
कि सोनिया गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित उम्मीदवार के लिए प्रचार
करेंगी। ओवैसी ने पूछा क्या यह आपकी धर्मनिरपेक्षता है? क्या इस तरह आप मोदी से लड़ेंगे? AIMIM सांसद ने कहा मैडम सोनिया गांधी जी, मुझसे आपसे उम्मीद नहीं थी कि आप
RSS के लोगों के लिए कैंपेन करने आएंगी, जगदीश शेट्टार तो RSS से हैं।
यह शर्म की बात है कि कांग्रेस वैचारिक लड़ाई में विफल रही है और उनके जोकर, नौकर, गुलाम मुझ पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने
आगे कहा कि कांग्रेस ने हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से जगदीश शेट्टार को
मैदान में उतारा है, जहां से उन्होंने पिछली
विधानसभा में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने शेट्टार के पार्टी में
शामिल होने का बचाव करते हुए
दावा किया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री RSS से
जुड़े होने के बावजूद एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)