- Back to Home »
- Religion / Social »
- हनुमान चालीसा केंद्र बनाकर हिंदुओ को जगाने का काम करेंगे....तोगड़िया
Posted by : achhiduniya
07 May 2023
कर्नाटक चुनाव कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने पर
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि इस देश मे किसी भी
हिंदू संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए क्योंकि हिंदू इस्लामिक आतंकवाद का भोग
है। मंदिर टूटे हैं, गाय कटी हैं, लोग मरे हैं तो भोग बनने वालों को सजा कैसे देंगे। प्रवीण
तोगड़िया मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले डिंडोरी पहुंचे और कहा कि हिंदू खतरे में है
इसलिए हम देश भर में हनुमान चालीसा केंद्र बनाकर उन्हें जगाने का काम करेंगे।
तोगड़िया ने गांव-गांव में
साप्ताहिक हनुमान चालीसा पर जोर दिया। इसके अलावा
तोगड़िया ने द केरला स्टोरी फिल्म
को लेकर भी बयान दिया। तोगड़िया ने कहा, फिल्म
वास्तविक घटना का चित्रण करती है और हिंदू लड़कियों को फसाना देशभर में हो ही रहा
है। हिंदू लड़कियों को बचाना जरूरी है। उन्होंने
विपक्ष के बवाल को लेकर कहा कि हर एक का काम है बोलने का, बोलने का अधिकार भी है, हिंदू
लड़कियों की रक्षा होनी चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर बैन वाली
बात पर दिया बयान।
.jpg)
.jpg)
.jpg)