- Back to Home »
- Sports »
- आपस में भिड़े क्रिकेटर विराट कोहली और गौतम गंभीर मिली यह सजा...
Posted by : achhiduniya
02 May 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के
बीच खेले गए मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे
से भिड़ गए थे। जिसके बाद बीच बचाव में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आना पड़ा। बैंगलोर
ने लखनऊ को उसी के घर में 18 रनों से हराया। कोहली और गंभीर
के बीच हुई जो़रदार झड़प के बाद बीसीसीआई एक्शन में है। बोर्ड ने विराट कोहली, गौतम गंभीर
और नवीन उल हक तीनों खिलाड़ियो पर भारी जुर्माना
लगाया है। विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 फीसदी तो वहीं नवीन उल हक
पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ की पारी के 17वें ओवर के दौरान विराट
कोहली अमित मिश्रा और नवीन-उल-हक के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली। जिसके बाद
विराट कोहली और अमित मिश्रा के बीच बहस हुई। इसके बाद जब आरसीबी ने जब मैच जीत लिया तो नवीन
उल हक और विराट कोहली हाथ मिलाते समय एक दूसरे से टकराने के मूड में थे।
इसके बाद
गंभीर ओर कोहली जब आमने-सामने आए तो दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)