- Back to Home »
- Crime / Sex , National News »
- 100 एपिसोड 830 करोड़ बर्बाद“मन की बात”… दर्ज हुई FIR
Posted by : achhiduniya
01 May 2023
प्रधानमंत्री ने मन की बात के 100वें एपिसोड को
रविवार को पूरा किया, जिसका प्रसारण देश और दुनिया
के विभिन्न हिस्सों में किया गया। अब इसको लेकर एक नया
विवाद खड़ा हो गया है जहां इसे जनता से टैक्स लेकर पैसो को उड़ाने की बात कही जा रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने मन
की बात कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रेडियो कार्यक्रम के 100 एपिसोड की लागत 830 करोड़
रुपए है। जिस पर आज उनके ट्वीट को लेकर अहमदाबाद
साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने
इसुदान गढ़वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रदेश
अध्यक्ष इसुदन गढ़वी ने एक दिन पहले ट्वीट किया था, जिसमें
उन्होंने बताया था कि मन की बात कार्यक्रम के एक दिन की लागत 8.3 करोड़ है। ऐसे
में हमारे टैक्स उड़ाने के 100 एपिसोड के 830 करोड़ रुपए हैं। हालांकि,पीआईबी
फैक्ट चेक की टीम ने इसुदान गढ़वी के ट्वीट का खंडन करते हुए गलत बताया है। पीआईबी
फैक्ट टीम के द्वारा ट्वीट को फेक मिलने पर बाद इस मामले में पुलिस ने आम जनता को
बेवकूफ बनाने को आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ने इसुदान गढ़वी के खिलाफ आईटी एक्ट की
धाराओं में केस दर्ज लिया है। अब पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है, ऐसे में पुलिस ये जांच करेगी कि ट्विटर हैंडल इसुदान का ही है
या किसी और का है। इसके अलावा ट्वीट किसने किया था, इसको
लेकर भी जांच-पड़ताल की जाएगी।

.jpg)

