- Back to Home »
- Politics »
- आधुनिक शकुनि मामा संजय राउत,ठाकरे परिवार के बाद पवार परिवार में फुट का जिम्मेदार....बीजेपी नेता नितेश राणे
आधुनिक शकुनि मामा संजय राउत,ठाकरे परिवार के बाद पवार परिवार में फुट का जिम्मेदार....बीजेपी नेता नितेश राणे
Posted by : achhiduniya
03 May 2023
बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि शरद पवार के इस्तीफे के एलान के बाद जो संजय राउत ने
ट्वीट किया वो इसका सबूत है कि जो उनका एजेंडा था वो पूरा हो गया। वह शरद पवार से
मिलने तक नहीं गए। केवल बातें ही बड़ी-बड़ी कर रहे थे। बीजेपी ने संजय राउत को पवार परिवार में फूट का जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है
कि ठाकरे परिवार में भी संजय राउत ने ही फूट डाली थी। यहां तक की राणे ने राउत को
आधुनिक शकुनि मामा भी कह दिया। राणे ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में शकुनि
मामा की एंट्री हो गई है।
संजय राउत आज के जमाने के शकुनि मामा हैं। जो राउत का
काम था वह उन्होंने पूरा कर लिया है। लगातार अजित पवार को टारगेट किया जा रहा था। इसके
बाद जो कल हुआ वो भी सभी ने देखा। ऐसे ही राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच भी संजय
राउत ने आग लगाने का काम किया था। नितेश राणे ने कहा कि जब सब कुछ ठीक था उसके
बावजूद भी संजय राउत ने लगातार अजित पवार के खिलाफ बयानबाजी की।
ऐसी बातें कहीं
जिससे गलत संदेश पार्टी के आलाकमान तक पहुंचे। राउत के बयानों के कारण अब इतना सब कुछ
देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राउत
की रोजी-रोटी ऐसे ही कामों से चलती है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)