Posted by : achhiduniya 03 May 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। देश के वरिष्ठतम राजनेताओं में से एक पवार ने कहा, वह अब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके बाद से ही महाराष्ट्र में इस बात को लेकर अटकलें शुरू हो गईं की राकांपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राकांपा के लिए अध्यक्ष चुनने वाली पार्टी के 10 शीर्ष नेताओं की कमेटी इस बात पर फैसला लेगी कि राकांपा की कमान किसके हाथ में आएगी।  इसी बीच पार्टी के अंदर के सूत्रों ने दावा किया है कि कुछ नेताओं से 
मुलाकात के दौरान शरद पवार ने स्पष्ट किया है कि राकांपा की बागडोर संभालने वाला अगला नेता पवार के परिवार से नहीं होगा। बुधवार-3 मई को मुंबई के एक सभागार में पार्टी के शीर्ष 10 नेताओं की कमेटी इस बात पर चर्चा कर रही है, कि आखिर राकांपा का अध्यक्ष कौन होगा? हालांकि इन सबके बीच शरद पवार का वो बयान भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए जिसमें उन्होंने अजित पवार से पार्टी कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण अपने इस्तीफा देने में कुछ दिन का 
समय लेने की बात कही है। इस सब के बीच सभी की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि आखिर कमेटी किसको अध्यक्ष चुनेगी? पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से  पवार के इस्तीफे के बाद से ही राज्य की राजनीती में समझ रखने वाले नेता अपने अनुभव के आधार पर कयास लगा रहे थे कि पवार की बेटी और 2006 से सांसद सुप्रिया सुले एनसीपी की अगली अध्यक्ष हो सकती हैं। कुछ विशेषज्ञों की राय थी कि पार्टी संगठन में पवार के बाद नंबर 2 और राकांपा की तरफ से महाराष्ट्र विधानसभा में 

नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के हाथ में पार्टी की बागडोर आ जाएगी। अजित महाराष्ट्र के दो बार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और संगठन समेत राज्य की राजनीति में गहरी पकड़ रखते हैं। हालांकि उनकी पार्टी और राज्य की जनता में विवादित नेता की छवि है, क्योंकि उन्होंने 2019 में पवार के खिलाफ जाकर बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया था। ऐसे मे पार्टी के अंदर के सूत्रों ने दावा किया है कि कुछ नेताओं से मुलाकात के दौरान शरद पवार ने स्पष्ट किया है कि राकांपा की बागडोर संभालने वाला अगला नेता पवार के परिवार से नहीं होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -