- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- जोड़ो का दर्द और बीमारियों दूर हड्डियां होगी लोहे जैसी मजबूत दूध के साथ ले यह चीज...?
Posted by : achhiduniya
04 May 2023
दूध पीने से आपकी हड्डियां को कैल्शियम मिलता है
और वे मजबूत होती है,लेकिन क्या आप जानते है इस एक चीज को दूध के साथ सेवन करने से कई प्रकार के दर्द और बीमारियों से निजात मिल सकती है। आपको
दूध के साथ मखाने को लेना शुरू कर देना चाहिए, तभी आप अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ये हैं दूध और मखाने के फायदे,मखाने में होते हैं कई पोषक तत्व मखाना
एक ऑर्गेनिक हर्बल है
इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्निशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुण भी हैं। इसमें
मौजूद प्रोटीन शरीर को फिट रखने में मददगार साबित होता है। मखाने में फैट और
कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। दूध भी कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर
होता है। दूध में मिलाकर इसके तत्व और भी फायदेमंद हो जाते हैं।गर्म दूध में मिलाकर मखाना खाने से होते हैं
फायदे:- गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से तनाव तो दूर होता ही है
नींद भी अच्छी
आती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में
पाया जाता है। पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और इसके सेवन से पाचन तंत्र
भी ठीक रहता है। हार्ट और मसल्स से संबंधित बीमारी और परेशानियों में भी यह मददगार
साबित होता है। मखाने में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट शरीर में खून की कमी को दूर कर शारीरिक कमजोरी
को दूर करता है। दूध में मखाना उबालकर खाने से हाथ-पैर, घुटने व कमर का दर्द भी दूर हो जाता है। मखाने में एंटी बॉयोटिक
की मात्रा पाई जाती इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए इसके
सेवन से
डायबिटीज भी कंट्रोल रहती है। मखाना एंटीऑक्सीडेंट्स व अमीनो एसिड का
शानदार सोर्स है। दूध में भीगे मखाने खाने से झुर्रियों, फाइन लाइंस कम होते हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)