- Back to Home »
- Politics , State News »
- शिंदे-फडणवीस नपुंसक सरकार...अजीत पावर ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा...
Posted by : achhiduniya
02 May 2023
मुंबई वज्रमूठ
की बैठक में बोलते हुए, महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्य मंत्री
व राकांपा नेता अजित पवार ने कहा, सुप्रीम
कोर्ट ने शिंदे-फडणवीस सरकार को नपुंसक कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि
जिस सरकार के पास राज्य में दंगों और भड़काऊ भाषणों को रोकने की ताकत नहीं है, वह नपुंसक सरकार है। क्या यह महाराष्ट्र का अपमान नहीं है? क्या यह कमजोरी नहीं है? अजित
पवार ने
शिंदे-फडणवीस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, हम सभी
महाराष्ट्रीयन हैं। ऐसी बातों से हमें भी
शर्म आती है,लेकिन नैतिक रूप से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इसके बारे में कुछ
नहीं सोचते। मैंने हाल ही में कई बार मुख्यमंत्री को गलत होते देखा है, आपने भी देखा होगा। अपने भाषण में अजित पवार ने एकनाथ शिंदे की
तीखी आलोचना करते हुए पवार
ने आगे कहा,
कल या परसों, कुछ
उद्योगपतियों के सामने भाषण शुरू हुआ। तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि
हमने मुंबई में साढ़े तीन सौ किलोमीटर
मेट्रो लाइन बिछाई है।

.jpg)
.jpg)