- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान में आपातकाल के आसार
Posted by : achhiduniya
10 May 2023
पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 245 में सशस्त्र बलों की
तैनानी के विशेष प्रावधान का जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, सशस्त्र बल को जब
बुलाया जाएगा तो वे संघीय सरकार के निर्देशों पर बाहरी हमले के खिलाफ पाकिस्तान की
रक्षा करेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सरकार की मदद करेंगे पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान
तहरीक ए इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान की इस्लामाबाद
हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में पीटीआई समर्थकों का
हिंसक विरोध
प्रदर्शन जारी है। पिछले 24 घंटों
से ज्यादा वक्त जारी इस हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए विभिन्न प्रांतीय
सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सेना की मदद मांगी है। हालांकि इसके बाद पीटीआई समर्थकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में अब देश में आपातकाल घोषित किए जाने की सुगबुगाहट तेज़ हो गई
है। पाकिस्तान सरकार से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के हवाले से हवाले से पता
चला है कि देश में हिंसा और आराजकता का माहौल को देखते हुए पीएम ऑफिस में एक बेहद
अहम बैठक चल रही है। जिसमें संविधान के अनुच्छेद 245 के
तहत देशभर में कानून-व्यवस्था दोबारा से बहाल करने के लिए आपातकाल लगाए जाने पर
विचार किया जा रहा है।
.jpg)
.jpg)