- Back to Home »
- State News »
- रास्थान में 5,500 करोड़ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया पीएम मोदी ने
Posted by : achhiduniya
10 May 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान श्रीनाथ जी और मेवाड़ की
इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का अवसर मिला है। यहां आने से पहले मुझे भगवान
श्रीनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला। मैंने श्रीनाथ जी से आजादी के इस अमृतकाल
में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है। भारत सरकार राज्य के विकास
से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों
में से एक है। राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी। प्रधानमंत्री
मोदी ने
सिरोही जिले के आबू रोड में पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित
करते हुए कहा कि इन सभी विकास कार्यों के लिए मैं राजस्थान के सभी निवासियों को
बधाई देता हूं। राजस्थान जितना विकास करेगा, उतना ही देश के विकास को गति मिलेगी। केंद्र
सरकार द्वारा राजस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी जोर दिया जा रहा है। राजस्थान
के नाथद्वारा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी की कार पर लोगों ने फूल बरसाए। प्रधानमंत्री
यहां 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की उपयोगिता बताते
हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में भारत सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर
पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करना तय किया है। जब
इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश होता है, तो
इसका सीधा असर उस क्षेत्र के विकास पर होता है, उस क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों पर होता है।
आज देश में हर तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश हो रहा है,अभूतपूर्व गति से काम चल रहा है। रेलवे हो, हाईवे हो या एयरपोर्ट हो, हर क्षेत्र में भारत सरकार हजारों करोड़
रुपये निवेश कर रही है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरों और गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, समाज में सुविधाएं बढ़ाता है और समाज को
जोड़ता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाता है और लोगों का जीवन आसान बनाता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विरासत को बढ़ावा देने
के साथ ही विकास को भी गति देता है।
.jpg)
.jpg)

.jpg)