- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- यास्मीन कैसे बनी मंदाकिनी..इनसाइड स्टोरी..?
Posted by : achhiduniya
27 May 2023
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मंदाकिनी
बचपन से ही हीरोइन बनना चाहती थीं,लेकिन राम तेरी गंगा मैली फिल्म ने उन्हें मशहूर किया,उसके लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। दरअसल, इस फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया पहली पसंद थीं, लेकिन मंदाकिनी की खूबसूरती ने राज कपूर को अपना
फैसला बदलने के लिए मजबूर कर दिया था। जब मंदाकिनी ने यह फिल्म की, उस वक्त वह महज 22 साल की थीं। हिंदी-अंग्रेजी और उर्दू बोलने में माहिर मंदाकिनी फिल्म
राम तेरी गंगा मैली से शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गई थीं। इस फिल्म में मंदाकिनी सफेद रंग की
पारदर्शी साड़ी पहनकर झरने के नीचे नहाने का सीन किया था, जिसने उस वक्त हर तरफ हलचल मचा दी थी।
उस जमाने के हिसाब से यह सीन बेहद बोल्ड
था, जिसकी काफी आलोचना
भी हुई थी। राम तेरी गंगा मैली फिल्म हिट होने के बाद मंदाकिनी के पास कई फिल्मों
की लाइन लग गई. इसके बाद उन्होंने गोविंदा और मिथुन समेत कई दिग्गज कलाकारों के
साथ करीब 45 फिल्मों में काम
किया और अपने अभिनय का जादू हर तरफ फैला दिया। मंदाकिनी की आखिरी फिल्म जोरदार थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी। मंदाकिनी
30 जुलाई 1963 के दिन मेरठ जैसे छोटे से शहर में पैदा हुई। उसकी
पढ़ाई भी मेरठ में ही हुई। जिसका ताल्लुक ब्रिटिशर्स पिता जोसफ और मुस्लिम मां मुन्नी से था, लेकिन
वह मायानगरी मुंबई के आसमां पर चमकी तो इस
कदर छा गई कि हर कोई उसका मुरीद हो गया। यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि मायानगरी की मंदाकिनी थीं, जिनका असली नाम यास्मीन था। दरअसल, यास्मीन को मंदाकिनी नाम राज कपूर ने दिया था। साल 1990 के दौरान मंदाकिनी ने डॉ. काग्युर रिनपोचे से शादी की थी। अब मंदाकिनी
अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई के यारी रोड स्थित अपने घर में रहती हैं। उनके पति
तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं।

.jpg)
