- Back to Home »
- Religion / Social »
- मंदिरों में वस्त्र संहिता लागू,अंग प्रदर्शित करने वालों की नो एंट्री.. जाने क्यू..?
Posted by : achhiduniya
27 May 2023
महाराष्ट्र
मंदिर महासंघ का कहना है कि कोई भी महिला
या पुरुष ऐसे वस्त्र पहन कर नहीं आ सकता है जो कि अशोभनीय हो। इससे मंदिर की गरिमा
पर असर पड़ता है और ये भारतीय संस्कृति पर बुरा असर पड़ रहा है। मंदिरों के गेट के
पास सूचना के बोर्ड लगाए गए हैं उसमें सीधे तौर पर मंदिर प्रवेश संबंधी नियम लिख
दिए गए हैं,जिसमें लिखा गया है कि कोई भी भक्त अशोभनीय वेशभूषा जैसे कटी-फटी जींस
और स्कर्ट या अंग प्रदर्शन करने वाले उत्तेजक और अशोभनीय वस्त्र पहनकर प्रवेश ना
करें। भारतीय संस्कृत का पालन कर
सात्विक और भारतीय वेशभूषा में ही दर्शन करें।
इस फैसले के बाद फिलहाल नागपुर के चार
मंदिरों में वस्त्र संहिता लागू कर दी गई है और यहां पर अशोभनिय और अंग प्रदर्शन
करने वाले कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों पर नो एंट्री लगा दी गई है। चार मंदिरों पर
फिलहाल वस्त्र संहिता लागू की गई है वैसे ही महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की योजना
नागपुर समेत महाराष्ट्र के लगभग 300 मंदिरों
पर इस नियम को लागू करना है। इसके लिए प्रय़ास चल रहे हैं। नागपुर
के इन चार मंदिरों के लिए बदले नियम:- 1. धंतोली स्थित
गोपाल कृष्ण मंदिर। 2. कोनहोलीबार
इलाके का बृहस्पति मंदिर। 3. हिलटॉप
स्थित दुर्गा मंदिर।4. संकट
मोचन पंचमुखि हनुमान मंदिर, बेलोरी शामिल है।
नियम के तहत उन्हें ऐसा कपड़ा पहनना होगा जिससे
शरीर पूरा ढंगा हुआ हो। साथ ही
अगर कोई अशोभनीय वस्त्र पहना हुआ देखा गया तो उसे मंदिर में प्रवेश से रोका जाएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)