- Back to Home »
- Judiciaries »
- भाजपा के विरुद्ध ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस को निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस...
भाजपा के विरुद्ध ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस को निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस...
Posted by : achhiduniya
06 May 2023
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव
से पहले, कांग्रेस ने 2019 और 2023 के बीच राज्य में भ्रष्टाचार दर को
सूचीबद्ध करते हुए पोस्टर और विज्ञापन जारी किए तथा भाजपा सरकार को ट्रबल इंजन
करार दिया था। निर्वाचन आयोग ने अपने नोटिस में कहा, यह एक उचित
धारणा है कि कांग्रेस के पास सामग्री/ अनुभवजन्य/सत्यापन योग्य साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर ये विशिष्ट/स्पष्ट
'तथ्य' प्रकाशित किए गए हैं। एक ऐसी
कार्रवाई जिसका लेखक के ज्ञान, इच्छा और ऐसा करने के पीछे की
मंशा का पता लगाने के लिए निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन किया जा सकता है। निर्वाचन
आयोग ने भाजपा के खिलाफ अखबारों में प्रकाशित भ्रष्टाचार रेट कार्ड विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई को नोटिस जारी
किया और कहा कि आरोपों को साबित करने के लिए रविवार शाम तक इस बारे में पूरा
साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दर्ज
कराई गई शिकायत
के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस को शनिवार को नोटिस जारी किया। चुनाव आयोग ने
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से कहा कि सात मई 2023 को शाम सात बजे तक अनुभवजन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं। उदाहरण के लिए विज्ञापन में
उल्लिखित नियुक्तियों और स्थानांतरण, नौकरियों
के प्रकार और कमीशन के प्रकारों के लिए दरों का प्रमाण और यदि कोई स्पष्टीकरण हो तो साथ में वह भी दिया जाए। इसने कहा
कि इसे सार्वजनिक मंच पर भी रखा जाए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)