- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान हुआ फेल IMF की सभी शर्तों को पूरा करने में बढ़ेगा आर्थिक संकट और महंगाई...
Posted by : achhiduniya
06 May 2023
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वित्त मंत्री इशाक
दार ने बार-बार दावा किया है कि कर्मी स्तरीय समझौते पर पहुंचने के लिए पाकिस्तान
ने सभी शर्तें पूरी कर ली हैं और समझौते से पीछे हटने का कोई कारण नहीं है। समाचार
पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि उसके पास अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष [IMF] की ओर से शुक्रवार को
एक बयान आया है, जिसमें नौवीं समीक्षा के लिए जरूरी सभी
औपचारिकताएं पूरी करने के पाकिस्तान सरकार के दावे को खारिज कर दिया गया है। एससीओ
के सहारे जहां पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय
मंच पर अपनी खोई साख फिर से कायम करने की
कोशिश कर रहा था। वहीं गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक बार फिर
करारा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष [IMF] ने नकदी संकट में फंसे पाकिस्तान की सरकार के इस दावे को खारिज
कर दिया है कि उसने ऋण सुविधा के तहत धन जारी करने के लिए IMF की सभी शर्तों को पूरा कर लिया है। मीडिया खबरों ने यह जानकारी
दी। IMF ने पाकिस्तान को कुछ शर्तों पर छह अरब डॉलर देने के लिए 2019 में समझौता किया था। यह योजना कई बार बेपटरी हुई और पूरा
भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है क्योंकि IMF चाहता
है कि पाकिस्तान को सभी शर्तों का पालन करना चाहिए। समाचार पत्र ने पाकिस्तान में IMF मिशन के प्रमुख नाथन पोर्टर के हवाले से बताया, [IMF] पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ लगातार काम कर रहा है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)