Posted by : achhiduniya 06 June 2023

हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग में आउट सोर्स आधार पर काम कर रहे 1 हजार 571 कर्मचारियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब यह निकले गए पार्ट टाइम कर्मचारी सरकार से अपनी नौकरी बहाली की मांग उठा रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।  कर्मचारियों की मांग है कि जल शक्ति विभाग इन कर्मचारियों की सेवाओं को बहाल करे और सालों से सरकार की सेवा कर रहे कर्मचारियों के लिए एक स्थाई नीति तैयार करे। पहले भी कर्मचारियों ने 15 अप्रैल 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति तैयार करने की मांग उठाई थी। हालांकि सरकार ने उस वक्त आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति तैयार करने की बात कही, लेकिन इस मामले में कुछ हो नहीं सका। अब स्थाई नीति न होने की वजह से आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। नौकरी 
से निकाले गए इन कर्मचारियों का गुस्सा कुछ इस कदर फूटा कि वे मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वीआईपी कल्चर पर भी हमलावर नजर आए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले में ही करोड़ों रुपए की गाड़ियां चलती है, लेकिन जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास सिर्फ तीन हजार रुपए नहीं है। ऐसे में सरकार को भी यह सोचना चाहिए कि आखिर बेरोजगारों के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया जा रहा है? वर्कर यूनियन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारी बीते पांच साल से लेकर 12 साल तक पार्टटाइम आउटसोर्स वर्कर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को केवल तीन हजार से लेकर तीन हजार 500 प्रति माह वेतन मिलता है। 
30 दिसंबर 2022 को कंपनी का टेंडर खत्म हो गया। बावजूद इसके कंपनी ने विभाग को 3 महीने अतिरिक्त सेवाएं दिलवाने का काम किया। फिर भी अब कर्मचारियों का टेंडर आगे नहीं किया गया। सभी कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। सरकार ने कर्मचारियों को जिस तरह काम करने के लिए कहा, कर्मचारी ने सभी काम किए,लेकिन अब कर्मचारियों को इस तरह नौकरी से बाहर कर देना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विभाग में कई ऐसे भी कर्मचारी थे, जिनके घर-परिवार का गुजर-बसर करना भी मुश्किल हो रहा है।  ऐसे में सरकार को जलशक्ति विभाग में काम करने वाले इन आउटसोर्स पार्टटाइम वर्कर के लिए स्थाई नीति के बारे में विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -