Posted by : achhiduniya 14 June 2023

2024 में बीजेपी केंद्र सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को लोकसभा का चुनाव लड़ाने का मन बना चुकी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है लेकिन कर्नाटक में मिले झटके के बाद बीजेपी सतर्क है और कोई भी चूक नहीं करना चाहती है। यही वजह है 2024 रण में बीजेपी बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। मोदी सरकार के कई बड़े और तेज तर्रार मिनिस्टर चुनाव के मैदान में दिख सकते हैं। यानी विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेता अपने लिए वोट मांगते हुए दिखाई दे सकते हैं। अभी ये राज्यसभा के सदस्य हैं। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन मंत्रियों को संदेश दे दिया है कि 2024 में अपने लिए लोकसभा सीटों की 
तलाश शुरू कर दें, जहां से वे चुनाव लड़ सकते हैं। यही नहीं, इन मंत्रियों की सीटों को लेकर भी चर्चा होने लगी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली की किसी सीट या फिर तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकते हैं। धर्मेंद्र प्रधान एक बार ओडिशा के देवघर से चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में उनके ओडिशा की ही किसी सीट से चुनाव में उतरने की संभावना है। मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो तैयारी शुरू भी कर दी है। पिछले महीने ही मंच से उनका माफी वाला वीडियो भी आया था। 

2019 में कांग्रेस के टिकट पर सिंधिया गुना सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन बीजेपी के हाथों हार गए थे। बाद में सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए और राज्यसभा से सांसद बने। अब एक बार फिर वे लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं। वित्त, कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारामन तमिलनाडु से चुनावी मैदान में आ सकती हैं। विदेश मंत्री डॉ.सुब्रह्मण्यम जयशंकर तमिलनाडु से ताल ठोंक सकते हैं। वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता, कपड़ा मामलों के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र से लड़ सकते हैं। शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के उड़ीसा से चुनावी समर में उतरने की संभावना है। नारायण राणे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; महाराष्ट्र सर्बानंद सोनोवाल- आयुष, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग; असम ज्योतिरादित्य सिंधिया-नागरिक उड्डयन, स्टील; एमपी 


अश्विनी वैष्णव-रेलवे,संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी; उड़ीसाहरदीप सिंह पुरी-पेट्रोलियम, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स; पंजाब या जम्मू-कश्मीर मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन; गुजरात भूपेंद्र यादव- पर्यावरण और श्रम; हरियाणा या राजस्थान परषोत्तम रुपाला - मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी; गुजरात। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -