Posted by : achhiduniya 26 June 2023

राज्यों द्वारा पूंजीगत खर्च बढ़ाने के मकसद से 2023-24 के बजट में  स्पेशल एसिसटेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इवेंस्टमेंट 2023-24 स्कीम की घोषणा की गई थी। राज्यों में पूंजीगत खर्च को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए 16 राज्यों को 56,415 करोड़ रुपये ब्याज मुक्त और लॉन्ग-टर्म कैपिटल एक्सपेंडिचर लोन देने पर अपनी मुहर लगा दी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है। ये लोन स्पेशल एसिसटेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इवेंस्टमेंट 2023-24 के तहत मंजूर की गई है। इस स्पेशल स्कीम के तहत राज्यों को 2023-24 में ब्याज मुक्त कर्ज 50 वर्षों के लिए दिया जा रहा है। राज्यों को ये रकम 15वें वित्त आयोग के मुताबिक 
सेंट्रल टैक्स और ड्यूटी में राज्यों की हिस्सेदारी के अनुपात के आधार पर दिया जा रहा है। इस स्कीम को 8 भागों में बांटा गया है। जिसमें पहले भाग में 1 लाख करोड़ रुपये के लोन के देने का प्रावधान है। बाकी भागों में दिए जाने वाले रकम को राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा। जिसमें सरकारी गाड़ियों और एंबुलेंस को बदलने से लेकर अर्बन प्लानिंग और अर्बन फाइनैंस के अलावा अर्बन लोकल बॉडी को दिया जाएगा। इसके अलावा पंचायत और वॉर्ड लेवल पर लाइब्रेरी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेटअप करने के लिए भी फंड मुहैया कराया जा रहा है। 
हेल्थ, एजुकेशन, इरीगेशन, वाटर सप्लाई, पावर, रोड्स, ब्रिज और रेलवे जैसे सेक्टर्स में कैपिटल इवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज देने पर मुहर लगाई गई है। जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्यों के शेयर के आधार पर इन योजनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स के तेज क्रियान्वन करने के लिए भी फंड उपलब्ध कराया गया है। वित्त मंत्रालय ने 56,415 करोड़ रुपये देने पर जो मुहर लगाई है,उसमें सबसे ज्यादा बिहार को 9640 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 7850 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 7523 करोड़ रुपये, राजस्थान को 6026 करोड़ रुपये, ओडिशा को 4528 करोड़ रुपये, तमिलनाडु को 4079 करोड़ रुपये, कर्नाटक को 3647 करोड़ रुपये, गुजरात को 3478 करोड़ रुपये और छत्तीसगढ़ को 3195 करोड़ रुपये देने पर मुहर लगाई गई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -