Posted by : achhiduniya 10 June 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से अलग होकर विपक्षी गठबंधन को एकजुट करने में लगे हैं। इसके लिए वो पिछले कई महीनों से कई प्रमुख दलों के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वो चाहते हैं कि विपक्ष उन्हें अपनी तरफ से प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करे। हालांकि वो कई मौकों पर विपक्ष की ताकत को मजबूत करने की वकालत कर चुके हैं। महागठबंधन को लेकर 23 जून को देशभर के प्रमुख विपक्षी दल बिहार की राजधानी पटना में मीटिंग करने जा रहे हैं। विपक्ष के लिए यह मीटिंग को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अहम मानी जा रही है। हालांकि शरद पवार का एक ताजा बयान विपक्षी एकता को कमजोर कर भी सकता है। एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद पर नाम की घोषणा चुनाव बाद होगी। पवार के इस बयान 
के बाद नीतीश कुमार और ममता बनर्जी की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। शरद पवार ने कहा कि हम गठबंधन में चुनाव से पहले पीएम पद पर बात नहीं करेंगे। चुनाव के बाद ही पीएम पद को लेकर फैसला होगा। महागठबंधन के स्वरूप को देखें तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन बनता दिख रहा हैलेकिन इसमें भी कई दल ऐसे हैं जो नीतीश के नाम पर साथ आने से कतरा रहे हैं। वहीं कई दल ऐसे भी हैं जो कांग्रेस की अगुवाई में चुनाव नहीं लड़ना चाहते। राज्य स्तर पर तमाम विपक्षी दल एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। 

कांग्रेस की अगुवाई में लड़ने के खिलाफ कुछ दलों का कहना है कि जिस राज्य में जो दल मजबूत हो, वहां उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए। ममता बनर्जी तीसरे मोर्चे को भी खड़ा करती देखी गई हैं। इसमें तेलंगाना सीएम केसीआर भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी ने एक रैली में यहां तक कहा था कि मैं अपने एक पैर पर खड़ी हो कर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में अपने दोनों पैरों पर खड़ी होकर दिल्ली में जीत दर्ज करूंगी। 23 जून को बिहार में होने वाली मीटिंग में आप से अरविंद केजरीवाल, JDU से नीतीश कुमार, टीएमसी से ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार,  झारखंड से हेमंत सोरेन, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे व अन्य कई दल हिस्सा लेंगे। राकांपा चीफ  शरद पवार का बयान कि पीएम पद पर फैसला चुनाव बाद होगा, विपक्षी एकता को कमजोर भी कर सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -