Posted by : achhiduniya 10 June 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर इलाके में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के तहत देश व्यापक बदलाव का गवाह बना है, लेकिन कांग्रेस भारत-विरोधी बातें करना नहीं बंद करती। शाह ने नये संसद भवन की आलोचना को लेकर भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,आपने नये संसद भवन और वहां तमिलनाडु के ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ की स्थापना का विरोध किया। सेंगोल को जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किया जाना था। मोदी ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि नेहरू ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में आप (राहुल) विरोध क्यों कर रहे हैं। गृह मंत्री ने दावा किया कि आर्थिक स्थिति में सुधार हो या देश को डिजिटल रूप से जोड़ना हो, समाज कल्याण की परियोजनाओं को 
लागू करना हो या कोविड-19 टीकाकरण और बुनियादी ढांचा हो, भारत हर मामले में दुनिया में उम्मीद का केंद्र बन गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, मनमोहन-सोनिया के 10 साल की तुलना मोदी के 10 साल से करने पर पता चलेगा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के 10 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन, आर्थिक पतन, आतंकवाद और खराब कानून-व्यवस्था थी। शाह ने शनिवार को राहुल गांधी पर अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारत की आलोचना करने और उसकी आंतरिक राजनीति पर चर्चा करने का आरोप लगाया।  शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपने पूर्वजों से सीख लेने की सलाह भी दी। 

उन्होंने कहा कि विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना किसी नेता को शोभा नहीं देता और राहुल इस बात को ध्यान में रखें कि देश के लोग उन्हें देख रहे हैं। उन्होंने कहा,राहुल बाबा गर्मियों से बचने के लिए छुट्टियां मनाने विदेश जा रहे हैं। वह विदेश में देश की आलोचना करते रहते हैं। मैं राहुल गांधी को सलाह देना चाहूंगा कि वह अपने पूर्वजों से सीखें। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री मोदी को संसद में बोलने नहीं देते और वह हर चीज का विरोध करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास की राजनीति करने की नयी परंपरा शुरू की है। शाह ने राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद-370 को समाप्त किए जाने के मुद्दे को लेकर  भी राहुल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को बाबर (मुगल साम्राज्य के संस्थापक) के समय में तोड़ा गया था।



गृह मंत्री ने कहा, लेकिन आज भगवान राम के एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और यह जल्द पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि सरकार ने दलितों, गरीबों और आदिवासियों के जीवन में सुधार के लिए काम किया तथा उन्हें सक्षम बनाया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही पहली बार एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -