- Back to Home »
- Religion / Social »
- बिना किसी कोविड प्रतिबंधों के होगी हज यात्रा
Posted by : achhiduniya
23 June 2023
सऊदी
अधिकारियों ने कहा कि 2020 में कोरोना वायरस महामारी की दस्तक के
बाद यह पहला ऐसा वर्ष है, जब हज यात्रा का आयोजन बिना किसी
प्रतिबंधों के किया जा रहा है। सऊदी अधिकारियों ने कहा कि सऊदी
अरब में वार्षिक हज यात्रा के लिए अब तक करीब 15 लाख विदेशी हाजी आए हैं।
इनमें से अधिकांश हाजी विमान से मक्का पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू
होने वाली हज यात्रा में और विदेशी हाजियों के पहुंचने की संभावना है। सऊदी
अरब के मीडिया मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हज के लिए
बुधवार तक 14.9 लाख
से अधिक विदेशी हाजी मक्का आए हैं। इनमें से 14.3 लाख हवाई मार्ग से पहुंचे
हैं। सऊदी
अरब के अधिकारियों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वर्ष 2023 में
हज यात्रियों की संख्या कोरोनाकाल से पूर्व के स्तर पर पहुंच सकती है। वर्ष 2019 में
24 लाख
हाजियों ने हज यात्रा की थी।
.jpg)
.jpg)