Posted by : achhiduniya 29 June 2023

जोधपुर के शेरगढ़ में केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक रैली को संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने UCC को लेकर विपक्ष पर करारा प्रहार किया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि विपक्ष ने इसे हिंदू और मुसलमान का सवाल बना दिया है जबकि मोदी सरकार ने कभी किसी धर्म के लोगों की प्रेक्टिस पर प्रतिबंध नहीं लगाया। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार उसी वचन को पूरा करने जा रही है जो संविधान में लिखा है। कोई ये आजादी मांगे कि हम कितनी शादी करें,तो ये भारत में नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने कहा, हम वही करने जा रहे हैं जो संविधान निर्माताओं ने संविधान में लिखा है…नीति -निर्देशक सिद्धांतों में, हम वही लागू करने जा रहे हैं, हम उनका वादा पूरा करने जा रहे हैं, हम पर आरोप क्यों लगाया जा रहा है? उन्होंने कहा,क्या पंडित जवाहरलाल नेहरू संविधान 
सभा में नहीं थे? क्या वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वहां नहीं थे? मोदी को बदनाम क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा, अगर कोई यह चाहता उसे यह आजादी मिल जाए कि जितनी मर्जी, उतनी शादी कर ले, तो यह भारत में नहीं होगा। सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारी प्रतिबद्धता है चाहे वो किसी भी जाति पंथ धर्म की हो। सिंह ने कहा,हम क्या गलत कर रहे हैं? हम माताओं-बहनों को सम्मान दे रहे हैं। हमने अपने घोषणापत्र में भी कहा था तो फिर क्यों विरोध किया जा रहा है।
हर चीज को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जाती है हम ऐसे देश चलने नहीं देंगे। सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा के वादे पर विरोधी सवाल उठाते थे, लेकिन संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंत्री ने कहा कि वह हिंदू-मुसलमान की नहीं, न्याय और इंसानियत की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को विश्व स्तर पर जो सम्मान मिलता है.
वह हर भारतीय का सम्मान है और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत को पहले कमजोर और गरीबों की भूमि के रूप में देखा जाता था, जबकि अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब भारत बोलता है, तो लोग उसे खुले कान से सुनते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हैं और उनका ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने मोदी के पैर छूने के लिए झुके, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बॉस है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -