- Back to Home »
- Religion / Social , Technology / Automotive »
- 15 भाषाओं में गीता ऐप लांच जो देगा गीता ज्ञान..
Posted by : achhiduniya
23 July 2023
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जीओ गीता ऐप के गीता जीवन
गीत के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व के कोने कोने तक पहुंचेंगे। इन
गीता उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेट फार्म का प्रयोग किया जा
रहा है। इस डिजिटल प्लेट फार्म के जरिये जीओ गीता 23 दिसंबर 2023 गीता जंयती के दिन तक सवा करोड़ अष्टादशी श्लोकी गीता पाठ का लक्ष्य पूरा
करेंगी। आज गीता विश्व के हर कोने में गूंज रही है और गीता अध्यात्म के मार्ग पर
भी लेकर चलती है। उन्होंने गीता मनीषी स्वामी
ज्ञानानंद महाराज के प्रयासों की
प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रयासों से आज पूरे विश्व
में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश का प्रचार प्रसार हो रहा है। यह पावन धरा
कुरुक्षेत्र भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जन्मस्थली और आध्यात्मिक चिंतन की
प्राचीनतम एवं धार्मिक केंद्र है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जीओ गीता
ऐप के माध्यम से गीता के उपदेश विश्व के कोने कोने तक पहुंचेंगे। उन्होंने गीता
मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वामी
ज्ञानानंद महाराज के प्रयासों से आज पूरे विश्व में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश का
प्रचार प्रसार हो रहा है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि 15 भाषाओं में जियो गीता ऐप कि आज लॉन्चिंग की गई है। यह देश भर की 15 भाषाओं में मिलेगा। देश के हर प्रांत में यह ऐप दिखाई देगा और श्रीमद्भागवत
गीता प्रेमी लोग इस जियो गीता ऐप से जुड़ सकेंगे। ऐप निशुल्क रहेगा, बाकी सब लोग गीता पड़े और गीता से जुड़े सब अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्य
निष्ठा के साथ काम करें। सभी के लिए निशुल्क जुड़ने का आह्वान भी है। भगवान की
कृपा ही है कि आज गीता जैसी भी विदेशों में हो रही है। विश्व के हर कोने-कोने में
यह जिओ गीता ऐप पहुंचे इसको लेकर भी काम किया जाएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)