Posted by : achhiduniya 18 July 2023

NCP के बागी नेता अजित पवार को एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल हुए करीब दो हफ्ते से ज्यादा वक्त हो गया है। अब महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में यह सवाल घूम रहा है कि आखिर चाचा [शरद पवार] और भतीजे [अजित पवार] ने सोमवार को वाईबी चव्हाण केंद्र में इतने दिनों में अपनी दूसरी बैठक क्यों की.? जिसके बाद दोनों पक्षों के विधायक हैरान हैं। एकनाथ शिंदे ने जब सार्वजनिक तौर पर शिव सेना से अलग होने की ठानी और उसे छोड़ने का फैसला लिया। उसके बाद उन्होंने कभी उद्धव ठाकरे के साथ कोई बैठक नहीं की। फिर अजित पवार आखिर क्यों शरद पवार से इतनी बार और लगातार मिल रहे हैं। इससे भी 
जरूरी बात आखिर एक मजबूत मराठा नेता अपने भतीजे से  क्यों मिल रहे हैंजिसने उन्हें पार्टी के नेतृत्व से सेवानिवृत्ति की सलाह दी। 2 जुलाई को आठ अन्य विधायकों के साथ सरकार में शामिल होने के बाद से ही अजित पवार ने एनसीपी को एक इकाई के रूप में पेश करने की कोशिश की है, जबकि यह दावा किया जा रहा है कि उनके पास ज्यादातर विधायकों का समर्थन है। 
बताया जा रहा है कि रविवार की बैठक में, अजित पवार गुट ने सीनियर पवार से मौजूदा स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता खोजने का आग्रह किया और उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा। सूत्रों के अनुसार सोमवार को अजित पवार गुट के लगभग 30 विधायकों ने इसी अनुरोध के साथ शरद पवार से मुलाकात की थी। पवार परिवार के कभी गर्म तो कभी नरम रवैये ने दोनों तरफ के खेमों में निराशा पैदा कर दी है। सूत्रों का कहना है कि नेता अब स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अजित पवार खेमे के सूत्रों के अनुसार रविवार की बैठक के बाद खेमे के कुछ विधायक नाराज थे। दूसरी तरफ एक अंदरूनी सूत्र ने जानकारी दी है,नाराज विधायकों में से ज्यादातर की राय यही थी कि अगर वरिष्ठ नेता, शरद पवार के साथ समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने दूरी क्यों बनाई। 



कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि, शरद पवार की चुप्पी उनके गुप्त पत्ते खेलने की फितरत भी हो सकती है,लेकिन कहीं अगर विधायक इसे राजनीतिक थकान के संकेत के रूप में देखते हैं और वह अजित पवार खेमे का हाथ थाम लेते हैं तो यह चुप्पी उन्हें महंगी पड़ सकती है। महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने सोमवार को दावा किया कि वरिष्ठ नेता ने अपने भतीजे के गुट से पूछा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में कोई रास्ता कैसे खोजा जा सकता है, जबकि वे लोग पहले ही सार्वजनिक रूप से अपना रुख साफ कर चुके हैं। शरद पवार के स्थिति को संभालने और अजित पवार के साथ लगातार बैठक ने रांकपा के पहले परिवार में कांग्रेस और शिव सेना–यूबीटी के समीकरण को भी असहज स्थिति में खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -