Posted by : achhiduniya 26 July 2023

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा को बताया,इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेंट सिस्टम  [ICMIS] से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई तक सुप्रीम कोर्ट में 69,766 मामले लंबित हैं. नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड [NJDG] पर मौजूद जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई तक हाई कोर्ट में 60,62,953 और जिला और अधीनस्थ अदालतों में 4,41,35,357 मामले लंबित हैं। मेघवाल ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा है कि देश की अलग-अलग अदालतों में लंबित मामले पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं। कानून मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, 25 हाई कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में 5.02 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। मिड डे की खबर के मुताबिक 
सॉलिसिटर स्तुति गालिया ने मामलों के लंबित होने के कई कारणों को बताया। इसमें न्यायाधीशों की कमी, लंबी प्रक्रियात्मक और तकनीकी आवश्यकताएं, न्यायाधीशों का बार-बार स्थानांतरण और संसाधनों और बुनियादी ढांचे की कमी शामिल है। इसके अलावा कई मामलों में, नियामक / सरकारी विभाग शिकायतों को पर्याप्त रूप से संबोधित करने में नाकामयाब रहते हैं।  इससे इन विभागों के खिलाफ या उनसे जुड़े बड़ी संख्या में मामले लंबित हो जाते हैं। गलिया ने इस बात पर जोर दिया कि अगर  नियामक/सरकारी विभाग प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों को निभाते हैं तो नागरिकों को अदालतों का दरवाजा खटखटाने की जरूरत नहीं होगी, और इस तरह न्यायपालिका पर बोझ कम हो जाएगा। 
कानून मंत्री का कहना है कि अदालतों में मामलों के लंबित होने के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।  पर्याप्त संख्या में जजों और न्यायिक अफसरों की अनुपलब्धता, अदालत के कर्मचारियों और कोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, साक्ष्यों का न जुटाया जाना, बार, जांच एजेंसियों, गवाहों और वादियों जैसे हितधारकों का सहयोग भी शामिल है। मामलों के निपटान में देरी की एक वजह अलग-अलग तरह के मामलों के निपटान के लिए संबंधित अदालतों की तरफ से निर्धारित समय सीमा की कमी, बार-बार मामले में सुनवाई का टलना और सुनवाई के लिए मामलों की निगरानी, लंबित मामलों को ट्रैक करने की व्यवस्था की कमी भी देरी में अहम भूमिका निभाती है। 



सरकार ने कहा कि अदालतों में मामले के निपटान के लिए पुलिस, वकील, जांच एजेंसियां और गवाह किसी भी मामले में अहम किरदार और मदद पहुंचाते हैं। इन्ही किरदारों या सहयोगियों द्वारा सहायता प्रदान करने में देरी से मामलों के निपटान में भी देरी की वजह बनती है। मिड की खबर के मुताबिक जानकारों का कहना है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए कई समाधान पेश किए गए हैं। सबसे पहले ज्यादा अदालतों की स्थापना करना जरूरी है। ज्यादा न्यायाधीशों की नियुक्ति करना भी एक तरीका है। संरचनात्मक संशोधन और नए सिस्टम की जरूरत है। इसके अलावा कई अदालतों में अभी भी आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की कमी है, जिससे पूरा सिस्टम फेल हो जाता है। जानकारों का ये कहना है कि कई बार न्यायाधीश पूर्व सूचना के बावजूद नहीं बैठते है। नतीजतन पूरे बोर्ड को छुट्टी दे दी जाती है, वकीलों और वादियों सहित शामिल सभी पक्षों के लिए समय का बड़ा नुकसान होता है। वहीं कोर्ट में रिक्तियों को लंबे समय से नहीं भरा गया है। देश भर में कानूनी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की भी जरूरत है। न्यायालयों के कामकाज को बुनियादी ढांचा प्रदान करना और गुणवत्तापूर्ण बनाना भी जरूरी है।  
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FPIs ने दिसंबर में बाजार से निकाले ₹17,955 करोड़, इस साल अब तक ₹1.6 लाख करोड़ की हो चुकी है।@ चारा घोटाले के आरोपियों की संपत्ति में खोला जाएगा स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान।@ दुबे सरनेम वाला वलीमा कार्ड हुआ वायरल, PM-CM और संघ परिवार को भी भेजा निमंत्रण।@ फडणवीस और शिंदे ने हेडगेवार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, अजीत पवार ने बनाई दूरी!।@ मीटिंग को मजाक बनाकर रख दिया,जब मंत्री के सामने मैकेनिक देने लगा प्रेजेंटेशन, भड़क उठे नेता जी।@ दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक, सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, AQI पहुंचा 464, ग्रैप- 4 की पाबंदी लागू।@ दिल्ली-NCR में आउटडोर खेलों पर लगी रोक, वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने स्वास्थ्य जोखिमों की दी चेतावनी।@ खटीमा में तुषार की हत्या के बाद बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू।@ हम सरकार में आए तो निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, राहुल गांधी ने दी चेतावनी।@ केरल स्थानीय निकाय चुनावों में UDF ने मारी बाजी, LDF को झटका, तिरुवनंतपुरम में खिला कमल।@ वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे-राहुल रामलीला मैदान से भरेंगे हुंकार।@ ओडिशा: नवीन पटनायक ने दिखाया बड़ा दिल, बढ़ा वेतन लेने से किया इनकार; जनहित में खर्च करने का किया।@ सिडनी के बॉन्डी बीच पर हमले का नया VIDEO आया सामने, निहत्थे व्यक्ति ने फायरिंग करते हमलावर को पकड़ा।@ बांग्लादेश में फिर हिंसा ने लिया विकराल रूप, घबराए निर्वाचन आयोग ने मांगी अतिरिक्त सुरक्षा।@ Sudan में UN सुविधा केंद्र पर बड़ा हमला, बांग्लादेश के 6 शांतिरक्षकों की मौत।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -