Posted by : achhiduniya 04 July 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित कंवेन्शन सेंटर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा कि 2024 की तरफ नहीं देखे, 2047 की तरफ देखते हुए काम कीजिए। अगले 25 साल में यानी 2047 तक बहुत कुछ बदल जाएगा। शिक्षित लोगों की एक नई फ़ौज तैयार हो जायेंगी। भारत हर क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी लैस होगा। पीएम मोदी ने करीब 35 मिनट तक मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से चुनावी वर्ष में जम कर मेहनत करने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि अगले 9 महीने जनता के बीच जाएं और सरकार के 9 साल के काम के बारे में लोगों को बताएं। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहां कि सरकार की नीतियों और फैसलों को सही तरीके से कार्यान्वित करना बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि संसद का 
मॉनसून सत्र पुराने संसद भवन में ही होगा। बैठक में कई विभागों के सचिवों ने अपने विभाग के कामकाज के बारे में प्रजेंटेशन दिया।  विदेश सचिव ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर प्रजेंटेशन दिया। रक्षा सचिव ने रक्षा मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर मंत्रियों के सामने तथ्य रखे। रेलवे सचिव ने रेलवे मंत्रालय पर तथ्य पेश किए। सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव ने भी प्रजेंटेशन दिया। इन सभी मंत्रालयों ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के रोड मैप पर प्रजेंटेशन दिया। मंत्रिपरिषद की बैठक में अगले 25 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे किस तरह से नीतिगत पहल की जाए, इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

सभी मंत्रियों से उनके काम का ब्योरा मांगा गया। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई। पीएम मोदी ने कहा,हम इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को इकोनॉमी के लिए प्रेरक शक्ति मानते हैं। भारत इस रास्ते पर चलकर वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। करीब 4 घंटे तक चली इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। प्रधानमंत्री के अलावा इसमें गृह मंत्री अमित शाह और कैबिनेट के अन्य मंत्री मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -