- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की अपील..
Posted by : achhiduniya
10 July 2023
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, हिमाचल
प्रदेश,
उत्तराखंड
एवं अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में भारी बारिश एवं भूस्खलन से जनहानि की खबर
अत्यंत दुखद है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता
हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं
से अनुरोध है कि राहत कार्य में प्रशासन की मदद करें, हम
सभी को मिलकर इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का सामना करना होगा। राहुल गांधी की यह टिप्पणी
उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, भूस्खलन और
अचानक आई बाढ़
के बाद आई है। जिसमें पिछले तीन दिनों में कम से कम 19 लोगों
की जान चली गई है। राहुल गांधी ने उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण हुई कई
लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को आपदा की कठिन चुनौती का
मिलकर सामना करना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद करने का आग्रह किया।