Posted by : achhiduniya 30 July 2023

मणिपुर जल रहा है, क्या यही हिन्दुराष्ट्र है। आज की सरकार क्या धृतराष्ट्र है? जब महिलाओं को निर्वस्त्र किया। राष्ट्रपति तो महिला हैं, आपमें कुछ संवेदना है? राज्यपाल आपको कुछ संवेदना है कि नहींमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम ऊद्धव ठाकरे ने कल शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे में हिंदी भाषी सम्मेलन किया। ठाकरे ने कहा कि हम सारे विपक्ष की जो एकजुटता हुई उसको इंडिया नाम दिया। पीएम ने इंडिया को लेकर इंडियन मुजाहिदीन कहा। पीएम महाराष्ट्र आने वाले हैं। महाराष्ट्र में क्या अब गद्दारों और भ्रष्टाचारी लोगों के साथ मंच पर बैठेंगे? पीएम आप विदेश जाते हो तो इंडिया की बात करते हैं, इंडिया का नेतृत्व करते हैं, बताएं क्या आप इंडियन मुजाहिदीन का नेतृत्व करते हैं तो फिर कैसे बोल रहे? राम मंदिर बनेगा वो मंदिर मोदी जी ने नहीं बनाया। सुप्रीम कोर्ट ने बनाया। जब 
बाबरी गिराई तो बीजेपी वाले चूहे के बिल में घुसे थे। मैं अयोध्या गया था तब मैंने मांग की थी कि मंदिर के लिए कानून बनाओ। उन्होंने मंदिर के लिए कानून नहीं बनाया बल्कि आज लोकतंत्र को खत्म करने का कानून बनाया। ठाकरे ने इस दौरान कहा कि मणिपुर में अमित शाह को भेजें और सारे दंगा फसाद करने वालों को बीजेपी में लो, मणिपुर शांत हो जाएगा। पीएम महाराष्ट्र में आ रहे। पहले कहा भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे।
अब सब भ्रष्टाचारी को साथ लिया। ये बीजेपी नहीं, भ्रष्टाचारी लोगो की पार्टी है। दूसरी पार्टी में रहे तो कीचड़, आपके साथ आये तो कमल। आपके विपक्ष में जो हैं, उन्हें इंडियन मुजाहिदीन कहते हैं, क्या मैं आतंकी हूं? ममता बैनर्जी, नीतीश कुमार आतंकी हैं? ये देश सिर्फ मोदी का नहीं बल्कि देश के गरीब का, हम सब का है। ठाकरे ने कहा कि हमें विकास चाहिए पर गुलामी नहीं। आप विकास का सपना दिखाकर गुलाम बनाएंगे तो हम नहीं सहेंगे। ठाणे में इतने गड्ढे हैं कि लगता है चांद पर खड़े हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना काल मे गंगा में लाशें बहाईं, चिताएं जलीं। महाराष्ट्र में एक भी शव की दुर्दशा मैंने नही होने दी। जो हुआ सच बताया। 
यूपी, उत्तर भारत से बीजेपी चुनाव के समय नेताओं को बुलाती, वो आपकी भाषा में बात करते और चुनाव होते ही निकल जाते। ऐसे लोगों के बहकावे में मत आओ। आप साथ आये हो तो हिंदुत्व की वज्रमुठ बने। हम मोदी या किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, हम तानाशाही के खिलाफ हैं। पहले मुगल आये, फिर अंग्रेज आये, एक दिन वो भी गए अब अपने घरवाले हमें गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गुलाम बनकर क्या आपको विकास चाहिए
? ठाकरे ने कहा कि 2024 में नहीं जागे तो देश इन नालायक लोगो के हाथों में जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एयरलाइन को सरकार का सख्त निर्देश, रद्द फ्लाइट्स रिफंड रविवार शाम तक पूरा करने को कहा।@ इंडिगो संकट पर एक्शन में सरकार, कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स की बर्खास्तगी की कर सकती है मांग- सूत्र।@ नीरव मोदी को भारत लाने की बड़ी तैयारी, CBI-ED की टीम होंगी लंदन रवाना।@ नाइंसाफी, हम कभी नहीं भूलेंगे ओवैसी को याद आया 6 दिसंबर 1992 को वो दिन।@ बिहार में चुनाव के बाद भी बीजेपी एक्श@न में, पटना की बैठक में जमीन पर काम के निर्देश, बंगाल पर भी फोकस।@ 8 करोड़ देने पर ही जमीन के कागजात, पुणे में ACB का फिल्मी एक्शन, रंगेहाथ पकड़े गए दो आरोपी।@ पश्चिम बंगाल से BJP सांसदों से मिले PM मोदी, ममता सरकार को मात देने के दिये मंत्र।@ इंडिगो फ्लाइट संकट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 4 दिन में 1700 से ज्याीदा उड़ानें हो चुकी हैं रद्द।@ ललितपुर-कोर्ट में सजा सुनते ही महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप। @ तेज प्रताप यादव का 3 साल से 3 लाख 56 हजार रुपये बिजली बिल बकाया, पर नहीं कटा कनेक्शन।@ राष्ट्रपति भवन में डिनर के दौरान पुतिन के लिए बजा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, शाहरुख खान के गाने के साथ दी गई विदाई।@ भारत के खिलाफ बड़ी साजिश! लश्कर, जैश के टॉप कमांडर कर रहे सीक्रेट मीटिंग'।@ हलाला मंजूर नहीं,तीन तलाक पीड़िता नूरजहां ने छोड़ा इस्लाम, पूनम बनकर लिए सात फेरे।@ पत्थर से बेटी का पेट कुचल दिया ताकि,अफगानिस्तान में अबॉर्शन की रुला देने वाली कहानी।@ हाथरस में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन ने 72 घंटे में सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -