Posted by : achhiduniya 31 July 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,पहले की सरकारों में अपराधियों और माफियाओं के हौसले बुलंद थे और वे सरकारी जमीन और संपत्ति पर कब्‍जा कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होती है। पहले सत्‍ता में बैठे लोगों की हिम्‍मत नहीं थी कि माफिया को रोक सकें। पहले सत्‍ता प्रायोजित माफिया अपनी मर्जी से काम करते थे। यदि कोई निर्माण होना है तो वे अपनी सुविधा बताते थे माफिया कहता था कि हमारी सुविधा इस तरह से काम करने की है और हम इसी तरह से काम करेंगे। वे कहीं मिट्टी और कहीं गिट्टी गिरा कर आधा-अधूरा काम करके पूरा पैसा निकाल लेते थे। सीएम योगी ने इसके साथ ही कहा कि सरकार तय करती है कि 
इस मार्ग से ही रास्‍ता बनेगा, तो उसे मार्ग की अड़चनों को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त करते हुए निर्माण कराना सरकार का काम है। वहीं जब उन्‍‍‍‍‍हें कहा गया कि प्रदेश में 19 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है और उस समुदाय के लोग कहते हैं कि उनके घरों को तोड़ने में बुलडोजर का उपयोग हुआ तो सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोई एक निर्दोष मुस्लिम आकर यह कह दे कि मेरे साथ अन्‍याय हुआ है। ऐसा कोई नहीं बोल सकता। 
बुलडोजर से घरों को तोड़ने की घटनाओं पर पूछे जाने पर योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि राज्‍य में कानून का शासन है। सरकार ने किसी भी निर्दोष का घर नहीं तोड़ा और न ही किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। जहां सरकारी संपत्ति पर कब्‍जा था, उसे हटाया गया है। कोई भी यह नहीं कह सकता है कि सरकार ने गलत कार्रवाई की है। सीएम योगी ने कहा, क्या मुझे उन लोगों की आरती करनी चाहिए जिन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति हड़प ली है? यूपी की जनता अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -