- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- मुसलमानो ने चूड़िया नहीं पहनी 1-2 करोड़ मर भी गए तो फर्क नही पड़ता आपके गुलाम या बंधुआ मजदूर नहीं, कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी अपनी ही पार्टी पर हुए आक्रामक...
मुसलमानो ने चूड़िया नहीं पहनी 1-2 करोड़ मर भी गए तो फर्क नही पड़ता आपके गुलाम या बंधुआ मजदूर नहीं, कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी अपनी ही पार्टी पर हुए आक्रामक...
Posted by : achhiduniya
23 August 2023
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मध्य प्रदेश के
मंत्री और लोकसभा सांसद रह चुके 82 वर्षीय कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव
गांधी की जयंती के अवसर पर विदिशा में कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं की एक सभा को
संबोधित करते हुए अपनी हो पार्टी पर आक्रामक
रुख अपनाते हुए उन्होंने हिंदुत्व कार्ड खेलने के लिए
पार्टी और नेताओं की आलोचना की है और साथ ही चेतावनी दी है कि मुसलमान गुलाम नहीं
हैं जो उनके आदेश के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा,कांग्रेस सहित सभी पार्टियों को यह समझना चाहिए कि मुसलमान
गुलाम या बंधुआ मजदूर नहीं हैं जो उनके आदेशों के अनुसार काम करेंगे और वे आपको
वोट क्यों दें। जब पुलिस, रक्षा बलों
और बैंकों में उनके
लिए कोई नौकरियां नहीं हैं? इसके साथ ही उन्होंने ये भी
पूछा,जब उन्हें बैंक ऋण की गारंटी नहीं मिलती तो वे आपको वोट देते
हैं?
उनकी
दुकानें, पूजा स्थल और घर जलाए जा रहे हैं, उनके बच्चे अनाथ हो रहे हैं, वे एक हद
तक सहन करेंगे। वे कायर नहीं हैं। अगर यह सीमा पार कर गई, तो 22 करोड़ मुसलमानों में से एक या
दो करोड़ को अपनी जान देने में कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता अब हिंदुत्व के बारे में बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,वे जय गंगा मैया,जय नर्मदा मैया, गर्व से कहो हिंदू हैं के नारे लगा रहे हैं,धार्मिक यात्राएं निकाल रहे हैं और मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मूर्तियां स्थापित कर रहे हैं, जो कि शर्मनाक है और मैं पार्टी से निकाले जाने से नहीं डरता। राज्य कांग्रेस इकाई ने टिप्पणियों को कमतर करने का प्रयास किया। राज्य पार्टी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, यह उनकी निजी राय है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती है, न कि उसमें जो उन्होंने कथित तौर पर कहा है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)