- Back to Home »
- Health / Kitchen , State News »
- मुफ़्त चिकित्सा सेवा महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया फरमान [GR] ...
Posted by : achhiduniya
24 August 2023
महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और अन्य स्वास्थ्य
सेवाएं प्रदान करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की तीन अगस्त को हुई बैठक में लिया
गया। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि इस योजना
के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित 2,418 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर मुफ्त
सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि 2.55 करोड़ से अधिक लोगों ने इन सुविधाओं में
मुफ्त उपचार प्राप्त किया है। महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकार
क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज सहित स्वास्थ्य
सेवाएं मरीजों
के लिए मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य की शिंदे सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक सरकारी
प्रस्ताव [GR] में बताया गया कि रक्त आपूर्ति को छोड़कर सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत
मुहैया कराई जाने वाली चिकित्सा जांच, उपचार और अन्य सभी सेवाएं 15 अगस्त से मरीजों के लिए मुफ्त उपलब्ध हैं।
.jpg)
.jpg)