- Back to Home »
- National News »
- मुफ्त राशन अब जून 2024 तक...सरकार पर बड़ेगा 12,500 करोड़ बोझ...
Posted by : achhiduniya
29 August 2023
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा
अधिनियम (एनएफएसए) के तहत, सरकार प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो गेहूं/चावल प्रदान करती है। साथ ही, अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के
तहत आने वाले परिवारों को प्रति माह 35 किलो अनाज मिलता है। केंद्र की मोदी सरकार फ्री राशन स्कीम को जून, 2024 तक बढ़ा सकती है। देश के
गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के
तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त
में राशन मुहैया कराया जाता है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, अगले साल आम चुनाव को देखते हुए
केंद्र सरकार इस योजना को विस्तार करने पर विचार कर रही है। इससे से जुड़े सरकारी
अधिकारियों के अनुसार, पीएमजीकेएवाई को विस्तार किया जा सकता है। हालांकि, यह यह निर्णय प्रधानमंत्री की
अध्यक्षता में मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)