- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- "सेलिब्रेशन ऑन व्हील" नागपूर चलती मेट्रो ट्रेन में कैटवॉक....
Posted by : achhiduniya
29 August 2023
नागपुर मेट्रो रविवार के दिन भरी होती है, उसी दिन इस शो का आयोजन किया
गया। इस शो के लिए अलग-अलग फैशन इंस्टीट्यूट के उभरते हुए युवाओं द्वारा ड्रेस
तैयार किया गया था, जिसका थीम था कल्चर और हैरिटेज। इस फैशन शो में 2 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के लोग शामिल
हुए और अलग अलग परिधान पहन के कैटवॉक किया। इस शो के लिए ड्रेस
बनाने वाले लोग अलग थे, जबकि
कैटवॉक करने
वाले लोग अलग थे। इस शो का आयोजन अलग-अलग ग्रुप में किया गया था। जिसमे अलग-अलग लोगों
ने भाग लिया। इस तरह चलती मेट्रो ट्रेन में हो रहे कैटवॉक को देखकर यात्री भी दंग
रह गए।गौरतलब है कि नागपुर मेट्रो सेलिब्रेशन ऑन व्हील नाम से एक योजना चलाती है, जिसके तहत अलग-अलग संगठन,समूह, लोगों से कुछ रुपए लेकर सेलिब्रेशन या इस तरह के आयोजन करने की इजाजत मिलती
है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)