Posted by : achhiduniya 20 August 2023

एस राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आर एल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके प्रमोटर ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी, मनीष ईश्वरलाल जैन लालवानी, पुष्पा देवी और नीतिका मनीष जैन से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गई। पूर्व राज्यसभा सांसद और जलगांव के कारोबारी ईश्वरलाल जैन के यहां ईडी ने छापा मारकर बड़े पैमाने पर नगदी और सोना बरामद करने का दावा किया। ईडी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की जा रही जांच में 17 अगस्त को जलगांव
नासिक और ठाणे में 13 परिसरों तलाशी अभियान चलाया। ईडी के मुताबिक तलाशी में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और अपराध से प्राप्त आय भी जब्त की है, जिसमें 24.7 करोड़ रुपये मूल्य के 39.33 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण और 1.11 करोड़ रुपये की नकद राशि शामिल है। ईश्वरलाल जैन की कंपनियों के खिलाफ सीबीआई ने एसबीआई बैंक से लोन में जालसाजी और धोखाधड़ी के तीन एफआईआर दर्ज किए हैं। जिसमें एसबीआई को 352.49 करोड़ रुपये ब्याज सहित का गलत नुकसान हुआ था। ईडी की जांच से पता चला है कि 3 आरोपी कंपनियों के प्रमोटरों ने एक साथ मिलीभगत की थी और फर्जी लेनदेन में लगे हुए थे। 

खास बात है कि आर एल ग्रुप के ईश्वरलाल जैन राज्यसभा के पूर्व सांसद सदस्य रह चुके हैं और एनसीपी पार्टी के पदाधिकारी और शरद पवार के खास हैं। जबकि उनका बेटा मनीष जैन एमएलसी रह चुका है और वर्तमान में अजित पवार गुट के साथ है। मनीष बीजेपी की सांसद रक्षा खडसे के खिलाफ सांसद का चुनाव भी लड़ कर हार चुके हैं। ईडी की जांच से पता चला है कि 3 आरोपी कंपनियों के प्रमोटरों ने एक साथ मिलीभगत की थी और फर्जी लेनदेन में लगे हुए थे और 3 आरोपी कंपनियों और उससे संबंधित संस्थाओं की अकाउंट बुक तैयार कीं।



जिनमें कई विसंगतियां पाई गई हैं। मुख्य होल्डिंग कंपनी यानी राजमल लखीचंद जलगांव पार्टनरशिप फर्म के साथ खातों की किताबों में फर्जी बिक्री-खरीद लेनदेन दिखाया गया था। व्यापार में बड़ी मात्रा में स्टॉक पूरी तरह से गायब पाया गया। 1284 किलोग्राम से अधिक आभूषणों के घोषित स्टॉक के मुकाबले, ईडी केवल 40 किलोग्राम आभूषणों का ही पता लगा सका। मोबाइल फोन से संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो मनीष जैन द्वारा नियंत्रित रियल एस्टेट कंपनी में लक्जमबर्ग स्थित इकाई से 50 मिलियन यूरो के एफडीआई प्रस्ताव का संकेत देते हैं। 
तलाशी के दौरान राजमल लखीचंद समूह से संबंधित 60 संपत्तियों का विवरण एकत्र किया गया है,जिनकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक है, इसके अलावा जामनेर, जलगांव और आसपास के क्षेत्रों में स्थित राजमल लखीचंद मनीष जैन के स्वामित्व वाली 2 बेनामी संपत्तियां भी हैं। इस बीच ईडी के छापों पर ईश्वर लाल जैन ने दावा किया है कि जिस ज्वेलरी के शोरूम पर छापा डाला गया, उसे ज्वेलरी शोरूम के मालिकों का इस एसबीआई कर्ज से कोई लेना देना नहीं है और जो सोना जब्त किया गया है वो शोरूम का है। ये कार्यवाही पूरी तरह से गैरकानूनी है जिसके खिलाफ वह लोग कोर्ट जाएंगे और उन्होंने उम्मीद है कि कोर्ट ने न्याय देगा।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -