- Back to Home »
- Judiciaries »
- ज्ञानवापी मामला हाईकोर्ट ASI याचिका खारिज के बाद सुप्रीम कोर्ट की शरण में मुस्लिम पक्ष..
Posted by : achhiduniya
03 August 2023
इलाहाबाद हाईकोर्ट चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए ASI सर्वे को
तत्काल प्रभाव से प्रभावी कर दिया। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे से ढांचे को नुकसान होने
की बात कही थी। तो ASI की ओर से एक एफिडेविट दाखिल कर कहा गया
था कि सर्वे से कोई नुकसान नहीं होगा, जिसके बाद
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया। ASI ने कहा कि अगर खुदाई करने की
जरुरत हुई तो उसके लिए पहले कोर्ट से इजाजत ली जाएगी। हिंदू पक्ष का कहना है कि
विवादित जगह पहले मंदिर था। औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। इलाहाबाद
हाईकोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार
करने
के बाद मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना रहा है। उम्मीद जताई जा
रही है कि एक से दो दिन के अंदर मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकता है। वहीं, हिंदू पक्ष आज गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल
कर देगा। यह कैविएट इसलिए दाखिल किया जाएगा ताकि अगर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ
मुस्लिम पक्षी यानी मस्जिद कमेटी की तरफ से कोई अर्जी दाखिल की जाती है तो उसमें
हिंदू पक्ष को भी सुनवाई का मौका दिया जाए। हिंदू पक्ष को सुनवाई का मौका दिए बिना
कोई आदेश पारित ना किया जाए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)