- Back to Home »
- Religion / Social , State News »
- संगीत और साहित्य से सजे उत्कर्ष और उन्मेष कार्यकर्म का उद्घाटन किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने
Posted by : achhiduniya
03 August 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित हो रहे उत्कर्ष
और उन्मेष कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ
किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शॉल भेंट कर राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया। इस
अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
कहा,हमारे देश में मूलभूत एकता है। उन्मेष और उत्कर्ष के रूप में हमारे कलाकार
कुछ बेहतर लेकर आते हैं,ऐसे आयोजन सारी दुनिया को इकट्ठा करने का काम करते हैं। मध्य
प्रदेश कला और संगीत की स्थली रही है। ये साहित्यकारों और कलाकारों की प्रिय भूमि
रही है। राजशेखर, भृर्तहरि, कालिदास, बिहारी जैसे रत्न हुए हैं। इनका नाम लेकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। लता
मंगेशकर और
किशोर कुमार जैसे कलाकार भी इस धरती से हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की भी
कर्मस्थली ये रही है। साहित्य, कला और संगीत में वो ताकत है कि पूरी
दुनिया को एक रख सके। संपूर्ण देश का साहित्य जगत यहां विविधता के साथ उपस्थित है।
मैं सभी का स्वागत करता हूं। भारत प्राचीन देश है। दुनिया के विकसित देशों में जब
सभ्यता का सूर्योदय नहीं हुआ था, तब हमारे देश में वेदों की रचना हो चुकी थी।
ये वो धरती है जिसने समस्त विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। यहां का
बच्चा-बच्चा सबके मंगल की कामना करता है। मनुष्य को संपूर्ण रूप से सुखी करना है
तो मन, बुद्धि और आत्मा का सुख भी चाहिए।
मन, बुद्धि और आत्मा का सुख साहित्य, कला और संगीत देता है। इन दोनों कार्यक्रमों में से उत्कर्ष का आयोजन संगीत नाटक अकादमी और उन्मेष का आयोजन साहित्य अकादमी ने किया है। इसमें
मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग भी सहयोग कर रहा है। ये दोनों आयोजन पांच अगस्त तक
चलेंगे। उत्कर्ष और उन्मेष में तीन से पांच अगस्त तक कई राज्यों और
केंद्र शासित प्रदेशों के 800 कलाकार भाग लेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)