- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- “अ टेलर मर्डर स्टोरी” की हीरोइन बनेगी सीमा हैदर,हुई फिल्म ऑफर
Posted by : achhiduniya
01 August 2023
पाकिस्तानी
प्रेमिका सीमा हैदर और सचिन का पबजी के जरिए पनपा प्यार, अब
सुर्खियों में हैं। दोनों के प्यार की
प्यार की जितनी चर्चाएं हैं,
उतनी ही चर्चाएं दोनों के दाना-पानी यानी आर्थिक हालत
को लेकर भी है। सचिन और सीमा ने कई बार इस बात को कहा गया है कि
काम-धंधे के लिए बाहर न जाने जा पाने की वजह से उनके खाने के लाले पड़ गए हैं और
उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही हैं। सचिन और सीमा की आर्थिक तंगी की बात सामने
आते ही प्रोड्यूसर अमित जानी उनकी मदद के लिए आगे आए उन्होंने सीमा को एक
फिल्म
ऑफर की है। अमित जानी ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस जानी फायर फॉक्स
खोला है। इस प्रोडक्शन हाउस के तले वह उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की
हत्या फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ है। इस फिल्म में
अमित ने सीमा को काम करने का ऑफर दिया है। अमित जानी ने सीमा और सचिन दोनों को ये
ऑफर दिया कि यदि वह उनके प्रोडक्शन में काम करें, तो वह काम करने के एवज में कपल को पैसे
भी देंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)