- Back to Home »
- Discussion »
- शरद पवार की मजबूरी या राजनीति से प्रेरित PM मोदी संग मंच सांझा करना
Posted by : achhiduniya
01 August 2023
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व शिवसेना
(यूबीटी) नेता ने 1 अगस्त की बैठक की आलोचना की
है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भोपाल में एक समारोह में बोलते हुए एनसीपी पर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का
आरोप लगाया था और अब वह पुणे में उसी एनसीपी के साथ मंच साझा करने जा रहे हैं। FPJ में छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि मोदी ने एक निजी संगठन द्वारा दिए गए
पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए सहमत होकर प्रधान मंत्री कार्यालय की प्रतिष्ठा
को कम कर दिया है। उन्होंने कहा,यह
सरकारी प्रोटोकॉल के खिलाफ है। पवार की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर
उन्होंने कहा कि यह फैसला एनसीपी नेता को करना है कि क्या उन्हें ऐसे समय में एक
ही मंच पर दिखना चाहिए जब विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री के खिलाफ एकजुट है।
गौरतलब है
की तिलक स्मारक मंदिर के पुरस्कार समारोह ट्रस्ट के
उपाध्यक्ष रोहित तिलक ने जो
स्वयं एक कांग्रेसी हैं, ने
स्पष्ट किया कि पुरस्कार समारोह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है और ऐसे अवसरों पर राजनीतिक
नेताओं की उपस्थिति पर आपत्ति नहीं की जानी चाहिए।
तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट
विभिन्न सफल व्यक्तित्वों को मान्यता और सम्मान देता रहा है, जिसमें केवल राजनेता ही नहीं
बल्कि प्रसिद्ध वैज्ञानिक भी शामिल हैं। इसलिए उन्होंने इस आयोजन का राजनीतिकरण
न करने का आग्रह किया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)