- Back to Home »
- Religion / Social »
- गुरबाणी कीर्तन द्वारा भाई चमन जीत सिंघ [लाल] बताएंगे मोक्ष का मार्ग..
Posted by : achhiduniya
18 August 2023
गुरबाणी के विश्व प्रख्यात भाई चमनजीत सिंघजी लाल पिछले कई वर्षों से
देश-विदेशों में अपनी मधुर वाणी द्वारा गुरबाणी का प्रचार कर लोगों को आध्यात्मिक
लाभ के साथ
मोक्ष प्राप्ति का मार्गदर्शन भी रहे हैं। इनके गुरबाणी कीर्तन प्रवचन नियमित रुप से लश्कारा, आस्था, अल्फा
पंजाबी इत्यादि चैनलों में प्रसारित होते हैं। वही संगत
को निहाल करने वे नागपूर के श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपूर व श्री
झूलेलाल मंदिर गांधी सागर संस्थानों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों के आमंत्रण पर
संगत को निहाल करने आ रहें है,इनकी ओजस्वी
वाणी द्वारा साध-संगत को अपने दुखों के
पलायन का अहसास-अनुभव होने लगता है। सिन्धी समाज के इष्ट देव श्री झूलेलाल साहिब
के चालीहे का पर्व पूरे देश के साथ विदेशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
नागपूर के गांधी सागर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भी चालीहे का पर्व बड़ी धूमधाम
से आयोजित किया जा रहा है। कई कथा वाचकों भक्तों ने इस चालीहे साहिब के प्रोग्राम
में अपनी हाजरी देकर श्रद्धालुओ को ज्ञान से सराबोर किया वहीं 19/8/2023 को गुरबाणी कीर्तन प्रवचनकार भाई चमनजीत
सिंघजी (दिल्ली वाले) भी रात 8 बजे से नागपूर के गांधी सागर स्थित
श्री झूलेलाल मंदिर में गुरबाणी से साध-संगत को निहाल करेंगे। सिंधु झूलेलाल
वेल्फेयर सोसाइटी संस्था के अध्यक्ष श्री रमेश जेसवानी ने बताया की मंडल के
संरक्षक सांई मोहन लाल ठकुर व सभी पदाधिकारी कोडुमल धनराजनी,हरीराम नागपाल,दीपक
देवसिंघानी के सानिध्य में भाई चमनजीत सिंघजी लाल का आगमन स्वागत व कार्यक्रम
झूलेलाल मंदिर के प्रांगण में होगा साथ ही बड़ी स्क्रीन व ऑनलाइन भी प्रसारित किया
जाएगा। श्री गुरुग्रंथ के प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाएगी,जिससे साध-संगत गुरुओ
का आशीर्वाद व गुरबाणी कीर्तन का लाभ प्राप्त कर सके। कीर्तन समाप्ति के बाद सभी
को आलू-पूरी व मिष्ठान का प्रसाद का वितरण किया जाएगा। अधिक से अधिक संगत को लाभ
लेने की प्रार्थना सिंधु झूलेलाल वेल्फेयर सोसाइटी के सभी पदाधिकारी व सेवाधारियों
ने की है।
20/8/2023 रविवार
को
सुबह 8 बजे जरीपटका स्थित श्री कलगीधर
सत्संग मंडल में भी विश्वविख्यात सुप्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तन प्रवचनकार भाई चमनजीत सिंघजी
[दिल्ली वाले] सत्संग-प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 6 बजे गुरबाणी
कीर्तनकार अधि. माधवदास ममतानी द्वारा श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के
सामुहिक पाठ व शब्द कीर्तन से होगा। तत्पश्चात सुबह 8 बजे भाई चमनजीत सिंघजी लाल
अपनी अद्भुत ओजस्वी वाणी में गुरबाणी कीर्तन व प्रवचन करेंगे। श्री कलगीधर सत्संग
मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने सभी गुरबाणी प्रेमियों व धार्मिक नागरिकों
से गुरबाणी कीर्तन प्रवचन का अत्याधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की
विनम्र अपील की है।
.jpg)

.jpg)