- Back to Home »
- Sports »
- नीरज चोपड़ा बने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय...
Posted by : achhiduniya
28 August 2023
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पुरुषों की भालाफेंक
स्पर्धा में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल
की,भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन करते हुए 84 . 77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं
डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84 . 14 मीटर का
था। विश्व चैम्पियनशिप में यह पहली बार
हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों। 25 वर्ष के चोपड़ा
ने पहला प्रयास
फाउल रहने के बाद दूसरे में आज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इसके
बाद उन्होंने 86 . 32 मीटर, 84 . 64 मीटर , 87 .
73 मीटर और 83 . 98 मीटर के थ्रो
फेंके। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87 . 82 मीटर के सीजन के
अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक
जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86 . 67 मीटर का था।
.jpg)
