- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 'खालिस्तान जिंदाबाद'/'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' G-20 से पहले मेट्रो पर लिखे विवादित नारे...
Posted by : achhiduniya
28 August 2023
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि
मेट्रो के 5 से ज्यादा स्टेशनों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' जैसे कई विवादित नारे लिखे हैं। पुलिस ने इस मामले
में क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सिख फॉर जस्टिस संगठन (SFJ) ने कई वीडियो जारी किए हैं, जिसमें कुछ लोग दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर
शिवाजी पार्क से पंजाबी बाग तक खालिस्तान समर्थक नारे लिखते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल जी-20 के सम्मेलन से पहले सरकार सभी तैयारियां पूरी करने में जुटी हुई
है। इसी
बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने दिल्ली के पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर
खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस
एक्टिव हो गई और मेट्रो की दीवारों में लिखे इन विवादित नारों को मिटा दिया गया।
वहीं DMRC के एक अधिकारी ने कहा, 'यह कानून-व्यवस्था से
जुड़ा मामला है। हम इसमें दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। गौरतलब है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की
बात के 104वें संस्करण में बोलते हुए कहा कि सितंबर महीने के
दौरान दिल्ली में G20 सम्मेलन होने जा रहा
है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)