- Back to Home »
- Judiciaries »
- राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई सुप्रीम कोर्ट ने..
Posted by : achhiduniya
04 August 2023
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए गुजरात हाईकोर्ट के
फैसले को रद्द करते हुए सजा पर रोक लगा दी है। अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता
बहाल होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपील लंबित रहने तक सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा
कि राहुल गांधी को मैक्सिमम दो साल की सजा दी गई। निचली अदालत ने ये कारण
नहीं दिए कि क्यों पूरे दो साल की सजा दी गई। हाईकोर्ट ने भी इस पर पूरी तरह विचार
नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही ये भी कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी गुड
टेस्ट में नहीं थी। पब्लिक लाइफ में इस
पर सतर्क रहना चाहिए। इससे
पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले दिलचस्प बताया था। कोर्ट ने
सुनवाई के दौरान कहा है कि हाईकोर्ट का फैसला बेहद दिलचस्प है। इस फैसले में ये
बताया गया है कि आखिर एक सांसद को कैसे बर्ताव करना चाहिए। कोर्ट में सुनवाई के
दौरान राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। जबकि दूसरे
पक्ष की तरफ से महेश जेठमलानी ने अपनी दलील रखी। राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम
कोर्ट के जज जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और
जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई कर रही थी।
.jpg)
.jpg)
