Posted by : achhiduniya 04 August 2023

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों से जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठ कर सर्वसमाज के नेता बनने को कहा।  पीएम मोदी ने कहा कि हमें जातिवाद की राजनीति नहीं करनी है। उन्‍होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि सांसदों को हर विषय पर बोलना जरूरी नहीं, कुछ लोग चंद्रयान पर भी ज्ञान दे देते हैं। ज्ञान न बांटें। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि कम सीटें आने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। बीजेपी ने नीतीश कुमार को तीन बार सीएम बनवाया। इस बार कम सीटें आने के कारण वे डिजर्व नहीं करते थे, लेकिन फिर भी उन्हें सीएम बनाया गया। यही एनडीए की त्याग भावना है और एनडीए ही स्थिर सरकार दे सकता 
है। उन्होंने सांसदों से कहा कि वे चुनाव में सरकार के हर काम के एनडीए का काम बताएं। पीएम बोले कि जो भी दल एनडीए को छोड़कर गए, वो अपने स्वार्थ के लिए गए। अकाली दल ख़ुद के लिए एनडीए छोड़कर गया। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पीएम मोदी ने सांसदों को कुछ काम भी सौंपे। पीएम ने कहा कि सांसदों को अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने चाहिए। पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज और अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज को क्या ज्ञान या समझ नहीं थी, लेकिन वे तभी बोलती थीं, जब पार्टी उन्हें कहती थी। पीएम ने कहा कि जो विकास कार्य अटल जी की सरकार ने शुरू किए थे, उनकी सरकार उन्हें ही आगे बढ़ा रही है। 
पीएम ने कहा कि आज 12 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाया गया है। पीएम ने पार्टी सांसदों से कहा कि यूपीए के पास केवल एक योजना थी मनरेगा, आपके पास सौ से ज्यादा योजनाएं हैं, आप अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को इनके बारे में जानकारी दें। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को नया नाम दिया है। बिहार के एनडीए सांसदों से बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा,इस गठबंधन को इंडिया न कहें, घमंडिया गठबंधन कहें। विपक्षी गठबंधन द्वारा इंडिया नाम रखे जाने पर शुरुआत से विवाद रहा है। विपक्षी गठबंधन के कुछ दल भी इस नाम के पक्ष में नहीं थे। पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, यूपीए बदनाम हो गया था, इसलिए इन्होंने अपने नाम बदलकर इंडिया रख लिया।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -