- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- नई लाइफ लाइन के साथ लौटेगा कौन बनेगा करोड़पति..
Posted by : achhiduniya
14 August 2023
कौन बनेगा करोड़पति का 15वें सीजन के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन पूरी तरह तैयार हैं। दर्शकों
के लिए इस बार का शो और भी खास होने वाला है। इस बार इस शो में कंटेस्टेंट के लिए
कुछ नई लाइफलाइन जुड़ने वाली हैं। हर बार की तरह इस बार भी केबीसी सोनी
एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा,लेकिन अगर
आप इस शो को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो सोनी लिव पर देख सकते हैं। केबीसी 14 अगस्त (सोमवार) से रात 9 बजे टेलीकास्ट
किया जाएगा। शो की टीम इस बार एक नया ट्विस्ट लेकर
आई है। दरअसल
टीम ने इस सीजन में बदलाव के बारे में एक बयान
जारी किया है। शो में सुपर सैंडूक नाम से एक नई लाइफ
लाइन दी जाएगी। जिसके तहत कोई भी कंटेस्टेंट अपनी खोई हुई कोई एक लाइफ लाइन को फिर
से इस्तेमाल कर सकता है। इस सीजन में एक और बदलाव देखने को मिलने वाला है।
जो देश का सवाल होगा। ये बदलाव दर्शकों की अधिक भागीदारी
को बढावा देने वाला है। इसके साथ ही वीडियो कॉल अ फ्रेंड और ऑडियंस पोल के साथ डबल
डिप नाम से एक नई
लाइफलाइन भी एड की गई है। साथ ही इस सीजन में भी दर्शकों को फास्टेस्ट फिंगर फीचर
देखने को मिलने वाला है।
.jpg)
.jpg)