- Back to Home »
- Motivation / Positivity »
- आसान टिप्स से नकारात्मक विचारो पर पाएं विजय..
Posted by : achhiduniya
16 August 2023
नेगेटिव ख्याल हमारे जीवन को, हर छोटे और बड़े
फैसले को, यहां तक कि हमारे
रिश्तों को भी बुरी तरह प्रभावित करते हैं। सभी के सोचने का अलग-अलग तरीका है, कोई हर स्थिति में
सकारात्मक ही रहता है तो कोई हर समय नेगेटिव बातें करता हुआ या फिर नेगेटिव
ख्यालों में उलझा हुआ दिखाई पड़ता है। अगर आप बहुत जल्दी फैसले ले लेते हैं
और ज्यादातर ये फैसले आपके लिए ही नुकसानदायक होते हैं,अगर आप किसी भी बुरी बात को लगातार और बार-बार सोचते रहते हैं, कोई बात आपको सोते और जागते हुए परेशान करने लगती है तो हो सकता है, आपकी
सोच भी नकारात्मक है। नकारात्मक सोच या नेगेटिव थिंकिंग के कारण मानसिक ही
नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी दिक्कतें महसूस होती हैं। इससे
एंजाइटी, डिप्रेशन और स्ट्रेस जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है। इससे रिश्ते बहुत जल्दी
बिगड़ते हैं क्योंकि आप किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोचकर वहां भी परेशानी ढूंढ
निकालते हैं जहां परेशानी की कोई बात शायद ना हो। ऐसे में नेगेटिव ख्यालों को दूर
रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। एक ही बात को बार-बार सोचने के
बजाए एकबार सोचें और खुद से पूछें कि क्या सोचने भर से परेशानी दूर हो जाएगी। अपने
किसी करीबी दोस्त से बात करके देखें।
जो ख्याल आपको परेशान कर रहे हैं उसके बारे
में बात करें और फिर अपने मन से निकाल दें ताकि आप बार-बार
इन्हीं ख्यालों में ना उलझे रहें। नकारात्मकता को सकारात्मकता से काटने की कोशिश करें। जब भी कुछ नकारात्मक महसूस हो तो कुछ सकारात्मक
सोचें। वो काम करें जो आपको खुशी देते हैं। जितना ज्यादा आप खुश रहेंगे उतने ही
नेगेटिव ख्याल से दूर रह पाएंगे। सोचने के बजाय लिखने की कोशिश करें। मन से ख्याल
कागज पर निकलेंगे तो दिमाग में घूमते नहीं रहेंगे। अगर आपको लगता है कि कोई काम या
कोई व्यक्ति आपके नेगेटिव ख्यालों का कारण बन रहा है तो दूरी बनाने लगें। जितना आप
नेगेटिव ख्यालों और नेगेटिव लोगों से दूर रहेंगे उतना ही आप सकारात्मकता के करीब
आएंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)