Posted by : achhiduniya 05 August 2023

आज कम दाम में ज्यादा माल कौन नहीं चाहता..? लेकिन यह लालच आपको कंगाल न कर दे,आपने कहावत तो सुनी होगी लालच बुरी बला है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अपने कस्टमर को लुभाने के लिए अच्छा डिस्काउंट ऑफर करती हैं,लेकिन कुछ लोग इस ऑफर और बड़े डिस्काउंट के चक्कर में ठगी के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप फ्रॉड के शिकार होने से खुद को बचा सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों पर सेल लाइव होने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में खरीदारी करने लगते हैं। वे इस जल्दबाजी में इस बात की पुष्टि करना भी भूल जाते हैं कि जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, वह ओरिजनल 
है या नकली। ऐसे में वे कई बार नकली प्रोडक्ट खरीद लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऑनलाइन शापिंग करते वक्त ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। आप सबसे पहले उस प्रोडक्ट की रेटिंग चेक कर लें जिसे आप खरीद रहे हैं और साथ ही उसको लेकर लोग अपना क्या एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हैं, उसे भी पढ़ें। आप यह भी देखें कि उस प्रोडक्ट को कौन सी कंपनी सेल कर रही है, उस कंपनी के बारे में एक बार रिसर्च कर लें। ऐसे सेल के वक्त आप कोशिश करें कि ऑर्डर हमेशा कैश ऑन डिलीवरी में करें ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर आपका पैसा सुरक्षित रहे और आप ठगी होने से बच जाएं।
इसके साथ ही आप प्राइस ट्रैकर की मदद से यह चेक कर लें कि कंपनी कीमत के नाम पर ग्राहक को चूना तो नहीं लगा रही है। प्राइस ट्रैकर का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले गूगल के सर्च बार में जाकर buyhatke extension टाइप कीजिए। इसके बाद गूगल एक्सटेंशन का लिंक आएगा, जिसे डबल क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपेन होता है। उसमें Buyhatke – Price tracker & Price history नाम से एक एक्सटेंशन दिखता है। 


उसे आप Add to Chrome करके अपने ब्राउजर में पिन कर लीजिए। फिर जब आप फ्लिपकार्ट या अमेजन पर किसी प्रोडक्ट के बारे में सर्च करते हैं तो यह आपको उस प्रोडक्ट के कीमत की पूरी हिस्ट्री दिखा देता है, जिसकी मदद से आप खुद को ठगी होने से बचा सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -