Posted by : achhiduniya 14 August 2023

भारत देश में नेपाल के जरिए आई पबजी गेम से जन्मी प्रेमिका सीमा हैदर का पूर्व पति गुलाम हैदर सीमा को पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहा है। वहीं सीमा सचिन के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा के नाम के साथ हैदर जोड़ना सही नहीं है, वो सीमा नहीं है,क्योंकि वह सीमा सचिन मीणा बन  चुकी है। उसने स्वतंत्रता दिवस मनाया। घर पर तिरंगा लहराया। मेरा देश मेरी माटी अभियान के तहत पौधा लगाया। सीमा की नागरिकता पर एपी सिंह ने कहा कि अदनान सामी भी पाकिस्तानी नागरिक थे। अक्षय कुमार तो अभी भी कैनेडियन हैं। आलिया भट्ट ब्रिटिश पासपोर्ट होल्डर हैं। गैरो पर करम अपनों पर सितम ये ज़ुल्म ना कर। सीमा के गर्भवती होने के 
सवाल पर अधिवक्ता ने इसे यह सचिन और सीमा की निजता का सवाल बताया। उन्होंने कहा कि हमने महामहिम का उदाहरण देते हुए सिटीजनशिप की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि नेचुरल्टी के बेस पर सिटीजनशिप मिल जाती है। उन्होंने कहा कि सीमा के ऊपर फिल्म बन रही है उसे ये बात पसंद नहीं है। लोगों को थोड़ा सोचना चाहिए। सीमा की जांच हो जाए। नोएडा के पास ही योगी जी फिल्म सिटी बनाएंगे। सीमा को शौक है एक्टिंग का भी, गाने का भी और जांच के बाद वह सब करेगी। गुलाम हैदर का कहना है कि सीमा और उसके बच्चों का मुस्तकबिल पाकिस्तान में ही है। 
वहीं उसने सीमा के वकील एपी सिंह पर भी माहौल खराब करने का आरोप लगाया। वहीं सीमा के वकील ने कहा है कि सीमा की जांच किसी भी एजेंसी से करवा ली जाए, इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है। सीमा के पति गुलाम हैदर का आरोप है कि सीमा लगातार झूठ बोल रही है। मेरे बच्चों का मुस्तकबिल पाकिस्तान में है। उसने कहा कि वह सीमा और बच्चों के लिए मेहनत करने सऊदी अरब गया था। बच्चों पर जितना सीमा का हक है उतना ही मेरा भी हक है। उसने कहा कि अगर मैंने सीमा को छोड़ रखा था तो वो मेरे घर पर क्यों रहती अगर तलाक होता तो वो अपने मां-बाप के घर रहती। 

हमारा तलाक नहीं हुआ है। सीमा के भागने को लेकर उसने कहा कि भारत जाने की कोई एक दो दिन की नहीं बल्कि पहले से प्लानिंग कर रखी थी। सीमा ने मेरा घर 20 लाख रुपये में बेचा और वो लेकर भारत चली गई। उसने कहा कि सचिन और उसका बाप भी आरोपी है उनको सिर्फ मेरे पैसे से प्यार है। सीमा के पूर्व पति गुलाम का कहना है कि सीमा का भाई आर्मी में है और इसके चाचा इस्लामाबाद में आर्मी के बड़े अफसर हैं। सीमा उनके यहां आती जाती थी। वहीं उसने सीमा के वकील को लेकर भी कई सवाल उठाए हैं।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -