- Back to Home »
- State News »
- विधायकों द्वारा दस्तावेज फाड़ने,झंडे के प्रतीक,मोबाइल लाने पर पाबंदी लगाई उत्तरप्रदेश विधानसभा ने..
Posted by : achhiduniya
09 August 2023
उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नए नियम मिलने जा
रहे हैं जो न केवल सदस्यों के आचरण के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करेंगे बल्कि सदन
के कामकाज के संचालन की प्रक्रिया को सरल बनाएंगे। नए नियमों के अनुसार, सदस्य सभा में झंडे, प्रतीक या
कोई वस्तु प्रदर्शित नहीं करेंगे। सदस्यों को नए नियमों के अनुसार, सदन के अंदर
किसी भी दस्तावेज को फाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमावली का रिपोर्ट्स
सोमवार को विधानसभा में पेश की गईं। अब बुधवार
को नियमावली पर सदन में
चर्चा कर मंजूरी दिलाने की योजना है। यूपी विधानसभा
अध्यक्ष महाना ने बताया,नियमावली को सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया, बुधवार को
इस पर चर्चा होगी। एक बार पारित होने के बाद, उत्तर
प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली, 2023, उप्र
विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली, 1958 का स्थान ले लेंगी। यूपी विधानसभा में नए नियमों के तहत
विधायक न तो मोबाइल फोन ले जा सकेंगे और न ही झंडे, प्रतीक या कोई वस्तु प्रदर्शित कर पाएंगे।
.jpg)
.jpg)