- Back to Home »
- Tours / Travels »
- पासपोर्ट प्रोसेस में बड़ा बदलाव डीजीलॉकर के जरिए होंगे..
Posted by : achhiduniya
05 August 2023
नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए ट्रैवलर्स को जरूरी
डॉक्यूमेंट डीजीलॉकर
का इस्तेमाल कर अपलोड करने होंगे। ये एक सरकारी
प्लेटफॉर्म है। एक बार डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद एप्लीकेंट्स अपने पासपोर्ट
एप्लिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.passportindia.gov.in के जरिए ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। मिनिस्ट्री
ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) ने कहा कि अगर एप्लीकेंट्स ने डीजी लॉकर के जरिए अपने डॉक्यूमेंट अपलोड किए
हैं तो उन्हें एप्लिकेशन प्रोसेस के दौरान ओरिजनल फिजिकल कॉपी लाने की जरूरत नहीं
होगी। इस कदम से पासपोर्ट एप्लिकेशन प्रोसेस के टाइम और एफिशिएंसी में बेहतरी की
उम्मीद है। डीजी
लॉकर मिनिस्ट्री ऑफ
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराई गई डिजिटल वॉलेट
सर्विस है। इसमें यूजर्स सरकारी डॉक्यूमेंट जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और
मार्क शीट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और एक्सेस किया जा सकता है। मंत्रालय ने अब
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए डिजीलॉकर के जरिए आधार डॉक्यूमेंट्स के इस्तेमाल की
अनुमति भी दे दी है। डिजिलॉकर में यूजर्स जरूरी
ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स जैसे एजुकेशन सर्टिफिकेट्स, बर्थ
सर्टिफिकेट्स, पैन कार्ड, आधार कार्ड्, पासपोर्ट
और वोटर ID कार्ड्स को भी स्टोर और एक्सेस कर सकते हैं।
यह
बदलाव आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने और विभिन्न क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा
केंद्रों और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों
पर
फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जरूरत को कम करने के लिए लागू किया गया है। डिजीलॉकर
का उपयोग करने का निर्णय PSKs में फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के
दौरान पाई गई गलतियों जैसे गलत बर्थडेट और पर्सनल डिटेल की वजह से लिया गया है।
डिजीलॉकर को लागू करके, सरकार का लक्ष्य प्रस्तुत किए दस्तावेजों
की सटीकता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करना है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)