Posted by : achhiduniya 05 August 2023

हरियाणा में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत के बाद जहां कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं वहीं सरकार के सामने नई चुनौतियां आ रहीं हैं। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में भ्रूण लिंग जांच को लेकर हो रही छापेमारी से बचने के लिए दूसरे राज्यों के लिंग भ्रूण जांच गिरोह व दलालों ने सीमावर्ती राज्यों में जाल बिछाना शुरू कर दिया है। आस-पास के राज्यों के गिरोह ऐसी-ऐसी छोटी वायरलेस मशीनें लेकर घूम रहे हैं जो जन्म से पहले ही गर्भ में लड़का या लड़की होने की जांच करते हैं। इस गिरोह के सदस्य जहां हरियाणा के आस- पास के राज्यों में कमीशन पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों में लिंग जांच करवाते हैं। तो 
वहीं एक ऐसा गिरोह भी काम करता है,जो चलती गाड़ियों में ही लिंग भ्रूण जांच कर देता है। जहां इन छोटी मशीनों को बैग में रखना भी आसान है,वहीं इन्हें चलाने के लिए बिजली की भी जरूरत नहीं पड़ती। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी ने बताया कि हमें भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिलने पर रेड करने जाते हैं तो दूसरे राज्य के लोग हरियाणा में हमें गाड़ी में ही सोनोग्राफी की मशीन लिए मिल जाते हैं। जो चलती गाड़ी में महिलाओं की जांच करते हैं। पहली बार जब ये मशीन हमें मिली तो चाइना से मंगवाई गई थी। समय बदला लेकिन कानून में बदलाव नहीं हुआ। जिस कारण पीएनडीटी ऐक्ट के मुताबिक लिंग जांच में पकड़े गए आरोपियों को बहुत कम को ही सजा हो पाई है।
इस अपराध में पकडे जाने पर आरोपी आसानी से जमानत लेकर फिर से वही अपराध करना शुरू कर देते हैं। डॉ.पूनिया का मानना है कि जब तक कानून में बदलाव नहीं होगा इस समस्या से निपटना आसान नहीं है। डॉ पूनिया ने बताया हम एक ही आदमी को 10 बार पकड़े चुके हैं। वह जमानत पर छूटकर फिर से लिंग भ्रूण का काम शुरू कर देता है। जब भी हम इस व्यक्ति को पकड़ते हैं इसके पास हर बार नई मशीन होती है। कानून में बदलाव की जरूरत है। इस मामले में आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। विभाग की टीम ने इस छोटी मशीन के साथ एक महिला को मौके पर पकड़ा था। महिला लिंग भ्रूण जांच करवाने का आरोप है। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस मशीन की बाजार में कीमत 70 हजार से 1 लाख रूपए है। गिरोह के सदस्य इस मशीन को साथ लगते नेपाल और चाइना से खरीदकर लाते हैं। वहीं कई लोग यह मशीन दिल्ली से भी खरीदकर लाते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -