- Back to Home »
- State News »
- HP-DCM मुकेश अग्निहोत्री जायजा लेने बाइक पर पहुचे भूस्खलन स्पॉट पर
Posted by : achhiduniya
13 August 2023
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चक्की मोड़ पर मौके का
जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री सोलन पुलिस की पेट्रोलिंग
बाइक पर सफर करते हुए नजर आए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ग्राउंड जीरो
से यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जनता इस तरह पर ध्यान दिला
रही है कि मुकेश अग्निहोत्री ने पीछे बाइक पर पीछे बैठे
हुए भी हेलमेट पहनने का
खास ध्यान रखा। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से सड़क
बंद पड़ी हुई है। यहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया नहीं कई बार इस मार्ग को
बहाल करने की कोशिश की,लेकिन फिर मिट्टी खिसक कर सड़क पर आ जा
रही है। लोगों की जान के लिए कोई खतरा न हो, इसके लिए प्रशासन ने आवाजाही को पूरी तरह
बंद रखा हुआ है। मौके पर किन उपायों से भूस्खलन रोका जा सकता है? इसी का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे
थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)